By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है…MLC गुलाम गौस ने नीतीश को ये क्या बोल दिया

Amit Dubey
Last updated: April 4, 2025 4:16 pm
By Amit Dubey 483 Views
Share
3 Min Read
गुलाम गौस, कातिल ही मुंसिफ, जदयू, MLC, नीतीश, वक्फ बिल
SHARE

संसद के दोनों सदनों में वक्फ बिल तो पारित हो गया, लेकिन इसको लेकर जदयू में जो बवाल मचा हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा। इसको लेकर जेडीयू के अल्पसंख्यक नेताओं में नाराजगी है। जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने इस बिल को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने राष्ट्रपति से इसे वापस भेजने की मांग की है। गुलाम गौस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वक्फ बिल की आड़ में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। जेडीयू नेता ने कहा, “मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ है। फैसला हमें क्या देगा। हमें उनसे हैं वफा की उम्मीद, जो जानते नहीं वफा क्या है”। साफ तौर पर गुलाम गौस मुख्यमंत्री नीतीश से वक्फ के मसले पर बेहद नाराज हैं। लेकिन उन्होंने यह भी क्लियर कर दिया कि फिलहाल वे जदयू नहीं छोड़ेंगे।

- Advertisement -

जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने इस बिल को असंवैधानिक बताते हुए राष्ट्रपति से इसे वापस भेजने की मांग की। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि इस अलोकतांत्रिक बिल को वापस भेज दें। उन्होंने कहा कि जैसे देश में कृषि कानून वापस लिया गया, वैसे ही वक्फ बिल भी वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मुस्लिम समाज को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर न करने की चेतावनी भी दी। जदयू एमएलसी ने उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कहा कि अगर उन्हें मुसलमानों से इतनी ही हमदर्दी है तो सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्रा कमीशन की सिफारिशों को लागू करें। इन कमेटियों ने मुस्लिम समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए थे।

हालांकि वक्फ के प्रश्न पर अपनी पार्टी और सरकार के मुखिया नीतीश कुमार से नाराजगी के बावजूद एमएलसी गुलाम गौस ने यह भी कहा कि वे अपनी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। जदयू के 4 अल्पसंख्यक नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन इस्तीफा दे रहा है उस पर पार्टी क्या कह रही है, इससे हमको मतलब नहीं है। गुलाम गौस ने कहा कि हमारी पार्टी के सांसदों ने संसद में वक्फ बिल का समर्थन किया है। वह उनकी इच्छा है। मेरी अपनी राय है। मेरी गर्दन पर छुरी चल रही है तो मैं ही न बोलूंगा। किसान आंदोलन में 700 लोग मारे गए। खुद के लिए देश को अब दोबारा आंदोलन की भट्टी में मत डालिए। मुस्लिम समाज को सड़क पर उतरने से बचाने का काम प्रधानमंत्री मोदी करें। कई राज्यों में वक्फ संपत्ति का दुरुपयोग हुआ जहां बीजेपी की सरकारें हैं। क्यों नहीं बीजेपी ने रोक लिया?

TAGGED: mlc, कातिल ही मुंसिफ, गुलाम गौस, जदयू, नीतीश, वक्फ बिल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?