By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

अनंत सिंह के जानी दुश्मन विवेका पहलवान का निधन, पूर्व विधायक को मरवाई थी गोली

Amit Dubey
Last updated: April 3, 2025 11:45 am
By Amit Dubey 2.1k Views
Share
4 Min Read
विवेका पहलवान, निधन, अनंत सिंह, जानी दुश्मन, मोकामा, गैंगवार
SHARE

मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह के रिश्तेदार विवेका पहलवान का बीती रात निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले हार्ट अटैक आया था और वे पटना के आरोग्यम अस्पताल में भर्ती थे। विवेका पहलवान अनंत सिंह के गोतिया थे और दोनों के बीच चाचा—भतीजा वाला रिश्ता था। वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच कट्टर दुश्मनी रही। दोनों के बीच की 30 से 40 साल पुरानी यह दुश्मनी तब दोस्ती में बदली, जब जदयू नेता ललन सिंह ने दोनों के बीच सुलह कराया। उस समय अनंत सिंह के घर भी विवेका पहलवान आए थे और कहा था कि अब सारे गिले-सिकवे दूर हो गए हैं। इसके बाद ऐसा दिन भी दिखा जब विवेका पहलवान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को चुनाव जिताने मैदान में उतर गए और उनके लिए प्रचार किया। विवेकानंद सिंह पहलवानी करते थे। उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव मोकामा के लदमा ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। राज्य के कई खेल और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

- Advertisement -

एक समय था जब अनंत सिंह और विवेका पहलवान में लंबे काल तक 36 का आंकड़ा रहा। दोनों की दुश्मनी से मोकामा का टाल इलाका दहला रहता था। दोनों के बीच हुए गैंगवार में दर्जनों लोगों की जान गई। पटना-नालंदा-मोकामा से सटे टाल क्षेत्र में बाहुबली अनंत सिंह और विवेका पहलवान के बीच अस्सी के दशक से ही खूनी रंजिश शुरू हो गई। इस दौरान दोनों के रिश्तों में कई बार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिले। एक दौर ऐसा भी था जब दोनों गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी चलती रही. कई लाशें इस रंजिश में गिरती रही। खुद अनंत सिंह इस हमले का शिकार बने थे और उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ। दोनों गुटों के बीच खूनी लड़ाई इस कदर चली कि दोनों के परिवार ने कई सदस्यों को हमले में खो दिया।

अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह और विरंची सिंह की हत्या गैंगवार में हुई। विवेका पहलवान ने भी अपने भाई संजय सिंह को इस गैंगवार में खो दिया था। अनंत सिंह के भाई विरंची सिंह की जब हत्या हुई तो दोनों गुटों में गैंगवार और बढ़ गया। 1995 के विधानसभा चुपाव में अनंत सिंह के घर पर हमला हुआ था जिसमें अंधाधुध गोलीबारी दोनों तरफ से हुई थी। अनंत सिंह के बहनोई भी इस हमले में मारे गए थे। इसके बाद 2004 में अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। आधा दर्जन से अधिक गोलियां अनंत सिंह को लगी थी। हालांकि वो बाल-बाल बच गए। आरोप विवेका पहलवान के ही गुट पर लगा था। बाद में विवेका पहलवान के भाई संजय सिंह की हत्या सरकारी दफ्तार में कर दी गयी थी। ठीक एक साल बाद अनंत सिंह के भाई फाजो सिंह की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में विवेका पहलवान के भाई भी नामजद अभियुक्त बनाए गए थे।

 

- Advertisement -
TAGGED: अनंत सिंह, गैंगवार, जानी दुश्मन, निधन, मोकामा, विवेका पहलवान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला
अपराध बिहारी समाज
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला
अपराध बिहारी समाज
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निगरानी, दारोगा, दबोचा, 50 हजार, घूस, औरंगाबाद
अपराध

निगरानी टीम ने दारोगा को 50 हजार की घूस लेते दबोचा, औरंगाबाद के थाने का मामला

औरंगाबाद के रिसियप थाने में तैनात एसआई उमेश कुमार को निगरानी अन्वेषण…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

बाइक चोरों का कहर, 24 घंटे के भीतर तीन बाइक गायब, पुलिस जांज में जुटी

नवादा : नगर में बाइक चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा…

By Swatva
भरत तिवारी, एनकाउंटर, STF जवान, गिरफ्तार, भोजपुर
अपराध

भोजपुर एनकाउंटर में भरत तिवारी पर गोली चलाने वाला STF जवान गिरफ्तार

भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार की सम्राट चौधरी…

By Amit Dubey
EOU, रेड, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, 6 ठिकाने, आय से अधिक संपत्ति
अपराध

EOU की एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 6 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आज गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?