By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
स्वास्थ्य

चिकित्सक सम्मान के प्रतीक डॉ. यूएन शाही

Amit Dubey
Last updated: April 1, 2025 3:19 pm
By Amit Dubey 469 Views
Share
7 Min Read
डॉ. पारस नाथ सिन्हा,पीएमसीएच, सेवा ही धर्म, शताब्दी वर्ष
SHARE

पटना मेडिकल कालेज में चिकित्सक गौरव और मान-सम्मान की रक्षा की बात डॉ.उपेन्द्र नारायण शाही यानी डॉ.यूएन शाही के बिना पूरी नहीं होती। कालेज के पूर्ववर्ती छात्र डा.यूएन शाही से जुड़ी कई कथाएं सुनाने लगते हैं। इसमें बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह के कार्यकाल से जुड़ी कुछ कथाएं भी हैं। डॉ.शाही पटना मेडिकल कालेज अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में राउंड दे रहे थे। तभी बिहार विधान परिषद् के एक सदस्य यानी एमएलसी धड़धड़ाते हुए वार्ड में घुस आए। डॉ. शाही ने उनके राजनीतिक औकात की चिंता किए बिना उन्हें वार्ड से बाहर ही ठहरने को कहा। राजनीतिक रोब की ठसक में एमएलसी साहब ने चिकित्सा के लिए अनिवार्य अनुशासन को नहीं माना। वे धड़धड़ाते हुए वार्ड में घुस गए। डॉ. शाही ने उन्हें वार्ड से निकाल दिया। इसके बाद पार्षद महोदय ने बिहार विधान परिषद् में विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया। वह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास भी हो गया। बिहार विधान परिषद् में सुनवाई प्रारम्भ हुई और काफी दिनों तक चली।

- Advertisement -

तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह विधायिका के प्रति श्रद्धा भाव रखते थे। वहीं दूसरे ओर वे डॉ.शाही को एक अच्छे सर्जन, शिक्षक एवं इंसान के रूप में जानते थे। उन्होंने डॉ. शाही को बुलवाया और उनको समझाया कि विधायिका सर्वाेपरि है, आप क्यों झगड़ा करके अपना समय और ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं? आप एक छोटा-सा खेद प्रगट लिखकर भेज दें, सब ठीक हो जायेगा। डॉ. शाही ने उनसे कहा, ‘‘श्रीमान, मैंने कोई गलती नहीं की है। मर्यादा का हनन पार्षद महोदय ने किया है, उन्हें खेद प्रगट करना चाहिए। मैं माफी नहीं मांगूंगा। यदि मुझे नौकरी छोड़नी पड़े या जेल भी जाना पड़े, तब भी मैं पीठासीन न्यायाधीश के सामने कहं दूंगा कि ‘‘मैंने कोई गलती नहीं की है। पर आपकी आज्ञा का पालन मैं अवश्य करूँगा’’। मुख्यमंत्री कुछ रुष्ट भी हुए और कहा कि जो मन में आए, कीजिये। डॉ. शाही ने वर्षों मुकदमा लड़ा और अंत में उनकी विजय हुई। अपने और चिकित्सकों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने काफी कष्ट और मानसिक तनाव झेला।

अंग्रेज 1947 में भारत छोड़कर चले गए। लेकिन, उनके द्वारा स्थापित प्रशासनतंत्र का औपनिवेशिक मिजाज कायम रहा। भारत के नौकरशाह चिकित्सक हों या शिक्षक सबसे स्वयं को उपर मानते हैं। डा.शाही से जुड़ी एक घटना बड़ी रोचक है। एक दिन सर्जरी विभाग के कई चिकित्सकों के साथ वे अपने ऑफिस-चैम्बर में बैठकर कुछ आवश्यक विमर्श थे। एक सज्जन बड़े रोब से आए और अपना नाम तथा साथ में आईएएस जोड़ा। डॉ० शाही ने उनसे सहज भाव से कहा, ‘‘कृपया कुर्सी पर बैठ जाएं।’’ उन महाशय को लगा कि शायद डॉ. शाही ने उनका ‘आईएएस’ प्रत्यय नहीं सुना। उन्होंने खड़े-खड़े ही कहा, ‘‘मैं आईएएस पदाधिकारी हूं।’’ डॉ.शाही ने छूटते ही कहा, ‘‘कृपया दो कुर्सी ले लें और बैठ जाएं’’, वे महोदय कट से गए। उनका काम डॉ. शाही ने कर दिया, जैसा वे सबों की मदद करते रहते थे। लेकिन, एक चिकित्सक व शिक्षक के नाते उन्होंने उन्हें आवश्यक शिक्षा भी दे दी।

डॉ. शाही समय और नियम के बड़े पाबंद थे। बड़े ही रोबीले और धारा प्रवाह बोलनेवाले थे। उनके छात्र कभी भी उनका क्लास नहीं छोड़ाना चाहते थे। क्लास में नियमित रूप से समय पर आना आवश्यक था, नहीं तो डॉ० शाही की झाड़ तुरन्त पड़ जाती थी। वे बड़े ही मेधावी, कर्मठ और समर्पित व्यक्ति थे। तीन वर्षों में उन्होंने पूरी-की-पूरी सर्जरी, कम-से-कम तीन बार प्रैक्टिकल, एक्स-रे, औज़ार, ऑपरेशन, जेनरल तथा इमरजेंसी-सर्जरी को अवश्य दुहरा दिया करते थे। डा शाही स्वयं भी मेधावी छात्र रहे थे। उन्होंने 1947 में प्रिंस आफ वेल्स मेडिकल कालेज पटना से ही एमबीबीएस किया था। सर्जरी में उनका रिकॉर्ड अंक (93 प्रतिशत) से ऊपर था। आगे भी वह रिकार्ड नहीं टूटा। छः महीने की हाउस-सर्जनी पूरी करने के पहले ही अतिविशिष्ट मेधा के आधार पर उन्हें सीधे स्थाई सिविल असिस्टेंट सर्जन बना दिया गया। यह उनकी बड़ी उपलब्धि थी। उनकी पदस्थापना बेतिया और पटना सिटी अस्पताल में हुई। एमबीबीएस रहते ही उन्हें 1949 में पटना मेडिकल कॉलेज़ के शल्य-विभाग में व्याख्याता (सह-प्राध्यापक) बना दिया गया। इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से एमएस (जेनरल सर्जरी) किया। उन्हें ‘रॉकफेलर फाउंडेशन स्कॉलरशिप मिली और वे एफआरसीएस करने तथा चेस्ट-सर्जरी में विशेष प्रशिक्षण हेतु ब्रिटेन गये। उनकी पढ़ाई चलती रही। वे कट्टर शाकाहारी थे। वहां निरामिष लोगों के लिए खान-पान की दिक्कत हो गई या भाग्य का ही फेर कहें कि उन्हें रीढ़ की हड्डी का टीबी हो गया। बीमारी की हालत में ही उन्होंने एडिनबरा से एफआरसीएस किया तथा चेस्ट-सर्जरी का प्रशिक्षण भी लिया। अपनी बीमारी के कारण उन्हें स्वदेश लौट आना पड़ा। यहां आकर वे अपने पुराने पद पर पटना मेडिकल कॉलेज़ में ही पदस्थापित हो गये। डा. शाही ऊपर से जितने भी कठोर दिखते, भीतर से उतने ही कोमल और सहृदय थे।

- Advertisement -

सन् 1976 में डॉ.आरवीपी सिन्हा सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद डॉ. यूएन शाही सर्जरी के विभागाध्यक्ष बने। उसी समय पीएमसीएच का प्रशासन तीन भागों में बंट गया था। सर्जिकल एवं संबद्ध के अध्यक्ष डा.यूएन शाही बने थे। यहां भी उन्होंने पूर्ण मनोयोग से अपना काम किया। यह सब वार्ड, आपरेशन, मरीज़, पढ़ाई तथा प्रैक्टिस के साथ-साथ चला। शल्य-क्रिया के संसार में डा.शाही एक बड़ी हस्ती थे। वे बिहार एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इण्डिया के प्रथम अध्यक्ष बने और कई वर्षों तक इस पद पर रहकर उन्होंने बिहार-चौप्टर को गति और दिशा दी। उनके कारण बिहार-चैप्टर की भूमिका एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इण्डिया में बराबर महत्त्वपूर्ण रही। वे एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इण्डिया में पेडियाट्रिक सर्जरी वर्ग के अध्यक्ष भी रहे और इसमें भी उन्होंने पेडियाट्रिक-सर्जरी को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने चेस्ट-सर्जरी के साथ-साथ पोर्टल हाइपरटेंशन के लिए लाइनो-रिन्ल ऐनासटोमोसिस पोरटाकेभल शंट और मीजोकेभल शंट-जैसे कठिन ऑपरेशन पीएमसीएच में नियमित रूप से किया। उनसे ही प्रेरणा पाकर पीएमसीएच के कई चिकित्सक लाइनोरिनल शंट और अन्य ऑपरेशनों को सफल रूप से करने की दक्षता पायी थी।

TAGGED: चिकित्सक, डॉ. यूएन शाही, पीएमसीएच, सम्मान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ग्रामीण, चिकित्सक, नवादा, हत्या, झोलाछाप, अपहरण, जलाया
अपराध

नवादा में ग्रामीण चिकित्सक की अपहरण के बाद हत्या, शव को भी आग में झोंका

नवादा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रोह थाना क्षेत्र…

By Amit Dubey
ठिठुरन, शीतलहर, मौसम, ऑरेंज अलर्ट, पछुआ हवा
बिहारी समाज

मकर संक्रांति तक बिहार में रहेगी ठिठुरन, बर्फीली पछुआ हवा से जीवन अस्त-व्यस्त

बिहार को अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने…

By Amit Dubey
शीतलहर, बर्फीली हवा, शीत दिवस, बिहार, कश्मीर, मौसम
बिहारी समाज

और गिरेगा पारा, बिहार में कश्मीर से भी ज्यादा ठंड…बर्फीली हवा से ठिठकी जिंदगी

बिहार में कश्मीर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के…

By Amit Dubey
नगरशत्रु, पटना, थूक, सड़क, सार्वजनिक स्थल, 500, जुर्माना, टोल नंबर, 155304
देश-विदेश

पटना में सड़क पर थूकने वाले घोषित होंगे ‘नगरशत्रु’, 500 जुर्माना…टोल नंबर 155304 पर दें सूचना

राजधानी पटना में अब गंदगी फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?