By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

गयाजी में भोज खाकर बीमार पड़े 50 लोग…तिलक की खुशियों के बीच मच गया कोहराम

Amit Dubey
Last updated: May 9, 2026 2:02 pm
By Amit Dubey 701 Views
Share
3 Min Read
गयाजी, तिलक, भोज, 50 लोग, बीमार, फूड प्वॉय​जनिंग
SHARE

गयाजी में एक शादी वाले घर में उस समय अफरातफरी मच गई, जब खाना—पीना के बाद अचानक कई लोग एकसाथ बीमार पड़ने लगे। तिलक समारोह में भोजन करने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी क्लीनिकों में भी इलाज करवा रहे हैं। वाकया गुरुआ थाना क्षेत्र के धाना बिगहा गांव का है जहां एक तिलक समारोह में भोजन करने के बाद लगभग 50 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। भोजन करने के कुछ देर बाद ही लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

- Advertisement -

जब एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे तब वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। कुछ लोग निजी क्लीनिकों में भी इलाज करा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भेजकर मरीजों को अस्पताल लाया गया तथा सभी का उपचार किया जा रहा है। एक साथ इतने मरीजों के पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया।डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश मरीजों की स्थिति सामान्य है। कोई ज्यादा खतरे वाली बात नहीं है। डॉ. नीतीश कुमार की देखरेख में मेडिकल टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि त्वरित इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार प्राइमरी स्कूल हब्बीपुर में नियुक्त शिक्षक रमेश दास के भगिना का तिलक कार्यक्रम शाम में था। तिलक समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे और उन सभी के लिए भोज की व्यवस्था की गयी थी। भोजन शुरु हुआ और इसके ठीक बाद ही एक-एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। सभी को उल्टी और दस्त होने लगा जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि लोगों को अचानक उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी होने लगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले पर नजर बनाए हुए है। मेडिकल टीम डॉक्टरों के साथ गांव में कैंप कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयार भोजन और सामग्री का सैंपल कलेक्ट किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम उनकी जांच कर रही है।

TAGGED: 50 लोग, गयाजी, तिलक, फूड प्वॉय​जनिंग, बीमार, भोज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां
अपराध बिहारी समाज
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच
अपराध बिहारी समाज
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल
बिहारी समाज
‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
भरत तिवारी, PM रिपोर्ट, 5 गोलियां, बहन, दावा सही
अपराध

भरत तिवारी की PM रिपोर्ट में बहन का दावा सही साबित, पुलिस ने 3 नहीं…मारी थी 5 गोलियां

भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में चौंकाने…

By Amit Dubey
दारोगा, वर्दी, मोहर्रम, तलवारबाजी, वीडियो, वायरल, SSP, जांच
अपराध

मोहर्रम ड्यूटी में तैनात दारोगा ने वर्दी में भांजी तलवार, SSP ने बैठाई जांच

मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें मुहर्रम के…

By Amit Dubey
मौसम, बारिश, बिहार, अलर्ट
बिहारी समाज

अगले एक सप्ताह के भीतर पूरे बिहार में बारिश, जानें किस दिन कहां बरसेंगे बादल

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

‘पाठ्यक्रम शिक्षण में सांस्कृतिक तत्व’ विषय पर देशभर के 20 राज्यों के 97 जिला स्रोत व्यक्तियों ने लिया भाग

पटना/नई दिल्ली। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?