By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
स्वास्थ्य

सरकारी अस्पतालों में OPD सेवाएं ठप, तीन दिन की हड़ताल पर गए डॉक्टर

Amit Dubey
Last updated: March 27, 2025 4:05 pm
By Amit Dubey 420 Views
Share
2 Min Read
हड़ताल, डॉक्टर, सरकारी अस्पताल, OPD ठप
SHARE

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर आज गुरुवार से तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण बिहार के विभिन्न जिलों के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप हो गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार उनकी वेतन, सुरक्षा और स्टाफ की कमी जैसी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। हड़ताल से मरीज और उनके परिजन परेशान होकर प्राइवेट अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हैं। गांवों के गरीब लोग जो इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर होते हैं, वे इधर—उधर मारे—मारे फिर रहे हैं। बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने बायोमेट्रिक हाजिरी, प्रशासनिक दबाव, वेतन रोके जाने और अन्य मुद्दों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है।

- Advertisement -

हड़ताल सिर्फ ओपीडी सेवाओं तक ही सीमित

डॉक्टरों की यह हड़ताल सिर्फ ओपीडी सेवाओं तक ही सीमित है। आपातकालीन सेवाओं को इससे मुक्त रखा गया है। लेकिन पटना समेत विभिन्न जिलों से खबर है कि सरकारी अस्पतालों में सन्नाटा पसरा हुआ है और मरीज निजी क्लीनिक की ओर रुख कर रहे हैं। हड़ताली डॉक्टरों के मुताबिक—सुरक्षा, वेतन, गृह जिलों में पोस्टिंग और जरूरी सुविधाओं की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कई बार की गई अपीलों का कोई जवाब नहीं मिला। इसी कारण हमलोग हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। सरकार हमारी मांगों पर चुप है, जिससे हमें काम छोड़ने का फैसला करना पड़ा।

हड़ताली डॉक्टरों ने शिवहर की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां डीएम के साथ बैठक के दौरान उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया। फिलहाल हड़ताल के कारण बिहार के सभी 38 जिलों के मेडिकल कॉलेजों, सदर अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। राजधानी पटना में गरीब मरीज, खासकर जो गांवों से आए हैं, वे सबसे ज्यादा प्रभावित देखे गए। उधर हड़ताली डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार 29 मार्च तक कोई ठोस हल नहीं निकलती तो आगे भी वो कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे।

TAGGED: OPD ठप, डॉक्टर, सरकारी अस्पताल, हड़ताल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ठिठुरन, शीतलहर, मौसम, ऑरेंज अलर्ट, पछुआ हवा
बिहारी समाज

मकर संक्रांति तक बिहार में रहेगी ठिठुरन, बर्फीली पछुआ हवा से जीवन अस्त-व्यस्त

बिहार को अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने…

By Amit Dubey
शीतलहर, बर्फीली हवा, शीत दिवस, बिहार, कश्मीर, मौसम
बिहारी समाज

और गिरेगा पारा, बिहार में कश्मीर से भी ज्यादा ठंड…बर्फीली हवा से ठिठकी जिंदगी

बिहार में कश्मीर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के…

By Amit Dubey
नगरशत्रु, पटना, थूक, सड़क, सार्वजनिक स्थल, 500, जुर्माना, टोल नंबर, 155304
देश-विदेश

पटना में सड़क पर थूकने वाले घोषित होंगे ‘नगरशत्रु’, 500 जुर्माना…टोल नंबर 155304 पर दें सूचना

राजधानी पटना में अब गंदगी फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।…

By Amit Dubey
बुजुर्ग, इलाज, घर पर, ईसीजी, CM, नीतीश, QR कोड, सात निश्चय
देश-विदेश

अब बिहार में बुजुर्गों को घर बैठे इलाज, QR कोड से सीधे CM तक पहुंचाइए अपनी बात

बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत अब जरूरतमंद बुजुर्ग नागरिकों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?