By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
शिक्षा

30 दिसंबर को ज्वाइनिंग लेटर और 31 दिसंबर को रिटायर हो गई सरकारी शिक्षिका, जमुई में अनोखा मामला

Amit Dubey
Last updated: January 1, 2025 1:39 pm
By Amit Dubey 710 Views
Share
3 Min Read
सरकारी शिक्षिका, 30 दिसंबर ज्वाइनिंग, 31 दिसंबर रिटायर, जमुई, अनोखा मामला
SHARE

जमुई जिले में एक सरकारी शिक्षिका के साथ गजब कांड हो गया। सक्षमता परीक्षा पास करने पर उसे 30 दिसंबर को ज्वाइनिंग लेटर मिला और इसके अगले ही दिन 31 दिसंबर को वह रिटायर हो गई। मामला जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शोभाखन का है। यहां कार्यरत नियोजित शिक्षिका अनिता कुमारी के सामने किस्मत ने गजब खेल खेला और सक्षमता परीक्षा पास करने के बावजूद वह इसका लाभ नहीं ले सकी और बतौर विशिष्ट शिक्षिका एक भी दिन नौकरी नहीं कर पाई।

- Advertisement -

शिक्षिका अनीता का कहना है कि 60 साल की आयु पूर्ण करने के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति मिल गई। दुख इस बात का है कि 2024 में विशिष्ट शिक्षक बनने के लिए सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद एक दिन भी विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्य नहीं कर पाईं। परीक्षा फल कई महीने पूर्व ही प्रकाशित हो चुका था। लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र रिटायरमेंट के केवल एक दिन पहले दिया गया। नए नियुक्ति पत्र के आधार पर उन्हें एक से सात जनवरी 2025 तक उक्त विद्यालय में ही योगदान करना था। मगर 31 दिसंबर को ही उनकी उम्र 60 वर्ष हो गई जिससे शिक्षिका अनीता कुमारी रिटायर हो गईं। विभागीय नियमानुसार किसी शिक्षक की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्ति दी जाती है। अनीता कुमारी भी 60 वर्ष आयु पूर्ण होने के उपरांत सेवानिवृत्त हो गई हैं।

जानकारी हो कि प्लस टू उच्च विद्यालय, शोभाखान में कार्यरत अनीता कुमारी ने दिसंबर 2006 में पंचायत शिक्षिका के रूप में योगदान दिया था। इसके बाद उन्होंने टीईटी पास कर छह मार्च 2014 को हाई स्कूल की शिक्षिका के रूप में योगदान दिया। अब इस वर्ष 2024 में उन्होंने सक्षमता वन की परीक्षा पास की। उन्हें 30 दिसंबर, 2024 को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान करने के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया। लेकिन वह 31 दिसंबर को ही रिटायर हो गईं।
अनीता कुमारी असमंजस में थीं कि आखिर विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत वह नियुक्ति पत्र लें या नहीं। 31 दिसंबर, 2024 को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी और विशिष्ट शिक्षक बनने का कोई लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा।

 

- Advertisement -
TAGGED: 30 दिसंबर ज्वाइनिंग, 31 दिसंबर रिटायर, अनोखा मामला, जमुई, सरकारी शिक्षिका
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

किसान महासभा की राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक
बिहारी समाज
युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
बिहारी समाज
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

किसान महासभा की राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया गया बैठक
बिहारी समाज
युवक की मौत के बाद सड़क जाम, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
बिहारी समाज
हवलदार, भर्ती, पेपर लीक, EOU, 3 गिरफ्तार, बायोमेट्रिक, सुपरवाइजर
हवलदार भर्ती पेपर लीक में EOU ने 3 को दबोचा, बायोमेट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मंत्री, जनसुनवाई, रिश्वत, पीड़िेत शख्स, सरकारी कर्मी, डाटा आपरेटर
मंत्री के सामने ही पीड़िेत शख्स से कर्मी ने मांगी 50 हजार की रिश्वत, जांच का आदेश
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
इनाम, 10 हजार, नीट, उपद्रवी, पेपर लीक, 117 फोटो, 25 जुलाई, बिहार बंद
अपराध

117 उपद्रवियों की फोटो जारी, पहचान बताने पर 10 हजार इनाम…25 को बिहार बंद की कौल

पेपर लीक के विरोध में बीते दिन पटना समेत बिहार के 18…

By Amit Dubey
पेपर लीक, छात्र, प्रदर्शन, पटना, बेगूसराय, कटिहार, लाठीचार्ज
अपराध

पटना के बाद अब बेगूसराय और कटिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज

पेपर लीक पर बिहार आज गुरुवार को फिर सुलग उठा। पटना के…

By Amit Dubey
NEET 2024, पेपर लीक, संजीव मुखिया, सबूत नहीं, CBI, सफाई
देश-विदेश

NEET 2024 पेपर लीक में संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं, CBI ने दी यह सफाई

पेपर लीक को लेकर छात्रों में देशव्यापी उबाल के बीच आज CBI…

By Amit Dubey
SP, अल्टीमेटम, पुलिसकर्मी, नौकरी, पेपरलीक, आंदोलन, पटना
अपराध

पटना के गांधी मैदान में CJP प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, थाना प्रभारी का सिर फटा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?