By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पेपर लीक से त्रस्त बिहार का जेन Z पटना की सड़कों पर उतरा, दारोगा परीक्षा रद करने को लेकर प्रदर्शन

Amit Dubey
Last updated: June 15, 2026 1:49 pm
By Amit Dubey 57 Views
Share
3 Min Read
दारोगा भर्ती, पेपर लीक, छात्र, प्रदर्शन, पटना
SHARE

बिहार का जेन Z यानी युवा वर्ग काफी गुस्से में है। विगत सालों में कई परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य तरह की लापरवाहियों तथा गोलमाल से आक्रोशित युवा आज सोमवार को एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतरे। राजधानी में आज
दारोगा भर्ती परीक्षा को रद करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से जेपी गोलंबर तक मार्च निकाला। जेपी गोलंबर पर छात्रों का भारी प्रदर्शन जारी है। पेपर लीक का आरोप लगाते हुए छात्र दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाटर कैनन तैनात किया है। बिहार पुलिस की दारोगा परीक्षा का प्रश्‍न पत्र कथ‍ित रूप से लीक होने का आरोप लगाते हुए अभ्‍यर्थियों ने आक्रोश मार्च के दौरान जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

- Advertisement -

आज सोमवार को बड़ी संख्‍या में दारोगा अभ्‍यर्थी पटना कॉलेज परिसर से हाथ में बैनर-पोस्‍टर लेकर निकले। जेपी गोलंबर तक पहुंचकर उन्‍होंने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्‍या में पुलिस मुस्‍तैद थी। छात्र लगातार ‘मेन्स परीक्षा रद करो’ के नारे लगा रहे थे। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्‍तैदी से वे इसमें सफल नहीं हो सके। छात्रों का आरोप था कि 27 मई को 1799 पदों के लिए हुई मुख्‍य परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।

छात्र नेता सौरभ कुमार ने बताया कि पेपर रद करने की मांग को लेकर हम प्रदर्शन कर रहे हैं। मामले में गया से कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। प्रदर्शनकारी इस मामले की निष्‍पक्ष जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोष‍ियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्रों का सवाल है कि उनके आवेदनों का क्‍या हुआ। इस संबंध में ईओयू को दिए गए आवेदनों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ, डीजीपी को दिए आवेदन की भी कोई रिपोर्ट उन्‍हें नहीं‍ म‍िली है। वे न्‍याय की मांग कर रहे थे और जब कोई रास्‍ता नहीं बचा तो वे सड़क पर आ गए हैं। विदित हो कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से राज्‍य के पांच केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब 36 हजार अभ्‍यर्थी शामिल हुए थे।

TAGGED: छात्र, जेन-Z, दारोगा भर्ती, पटना, पेपर लीक, प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
गणितीय समर कैंप पर सवाल, अभिभावकों ने कहा- सिर्फ कागजों पर चल रहा कैंप
बिहारी समाज
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
बिहारी समाज
गणितीय समर कैंप पर सवाल, अभिभावकों ने कहा- सिर्फ कागजों पर चल रहा कैंप
बिहारी समाज
जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आंगनबाड़ी, बाल कल्याण समिति और एसएनसीयू का आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

अरवल। बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

गणितीय समर कैंप पर सवाल, अभिभावकों ने कहा- सिर्फ कागजों पर चल रहा कैंप

नवादा : जिले के सरकारी विद्यालयों में एक जून से 30 जून…

By Swatva
बिहारी समाज

जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करें संबंधित पदाधिकारी : जिला पदाधिकारी

अरवल। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में…

By Swatva
बिहारी समाज

आमजन की समस्याओं के न्यायोचित निपटारे को पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध : पुलिस अधीक्षक

अरवल -पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?