By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

बाजार के दबाव ने हमारे गांवों को सिनेमा से बाहर निकाला : प्रशांत रंजन

यह विडंबना ही है जहां तीन—चौथाई दर्शक ग्रामीण समाज से आते हैं, वहां गांव आधारित फिल्मों की संख्या दस प्रतिशत से भी कम हैं। नई सदी में तो ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्में अंगुलियों पर गिनाई जा सकती हैं, जबकि इसके बदले में जो हमें परोसा जा रहा है, उससे हम कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं. . . .

Swatva Desk
Last updated: December 16, 2024 7:56 pm
By Swatva Desk 1.9k Views
Share
4 Min Read
SHARE

फिल्म अभिनेत्री संगीता रमण सम्मानित

मुट्ठी भर लोग तय कर रहे हमारा मनोरंजन

नकली गांव दिखाने वाली 90 % भोजपुरी फिल्में हर साल फ्लॉप हो रहीं

पटना: पटना पुस्तक मेले में चल रहे दस दिवसीय फिल्मोत्सव ‘सिनेमा-उनेमा बाकरगंज’ के अंतिम दिन सोमवार को फिल्म अभिनेत्री संगीता रमण को सम्मानित किया गया। पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा, कार्यक्रम के प्रथम दर्शक बिहार म्यूजियम के अपर निदेशक डॉ अशोक कुमार सिन्हा, पद्मश्री ब्रह्मदेव राम पंडित और पद्मश्री अशोक बिस्वास ने अभिनेत्री को प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिह्न, पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिनेत्री ने पिछले 20 वर्षों से जारी अपनी फिल्मी यात्रा की चर्चा की।

Contents
फिल्म अभिनेत्री संगीता रमण सम्मानितमुट्ठी भर लोग तय कर रहे हमारा मनोरंजननकली गांव दिखाने वाली 90 % भोजपुरी फिल्में हर साल फ्लॉप हो रहीं
- Advertisement -

मुख्य वक्ता फिल्म समीक्षक प्रशांत रंजन ने ‘सिनेमा से गायब होते गांव’ विषय पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मुख्य धारा के बाजार आधारित सिनेमा उद्योग ने हमारे गांव को अपने फ्रेम से बाहर निकाल दिया है। यह विडंबना ही है जहां तीन—चौथाई दर्शक ग्रामीण समाज से आते हैं, वहां गांव आधारित फिल्मों की संख्या दस प्रतिशत से भी कम हैं। नई सदी में तो ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्में अंगुलियों पर गिनाई जा सकती हैं, जबकि इसके बदले में जो हमें परोसा जा रहा है, उससे हम कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। यही कारण है कि नकली गांव दिखाने वाली 90 प्रतिशत भोजपुरी फिल्में हर साल फ्लॉप हो रही हैं। मुट्ठी भर लोग मिलकर यह तय करना चाह रहे हैं कि हिंदी पट्टी के 80 करोड़ सिनेमा प्रेमी अपना मनोरंजन कैसे करें? आज सुधि सिनेमा प्रमियों द्वारा फिल्मकारों को यह संदेश दिया जाना चाहिए कि हमारा मनोरंजन हमारी तरह की फिल्मों से होना चाहिए।

उन्होंने हिंदी के मुकाबले दक्षिण की फिल्मों का तुल्नात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया कि हाल में ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनीं दक्षिण की कर्णन, कांतारा, तिथि या असम की विलेज रॉकस्टार्स को न केवल दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, बल्कि इन फिल्मों राष्ट्रीय पुरस्कार समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिलीं। इसके विपरीत हिंदी के फिल्मकारों ने परायी कहानी के संवादों में अंग्रेजी ठूंसकर अपना दायरा संकीर्ण कर लिया है। इससे उबरना होगा।

उन्होंने 50 व साठ के दशक की हिंदी फिल्मों की चर्चा की और कहा कि बिहार के गांव को प्रामाणिकता से दिखाने वाली किसी फिल्म का नाम पूछा जाए, तो हमें ‘तीसरी कसम’ की ही याद आती हैं। फिर हम ‘नदिया के पार’ को यादकर अतीत को जीने लगते हैं। लेकिन, वर्तमान सिनेमा संसार में गांव लगभग गायब है। 21वीं सदी में हालांकि लगान व स्वदेश से लेकर मालामाल वीकली व पीपली लाइव तक में भारत का ग्राम्य जीवन दिखा है। हाल के दिनों में भी नील माधव पांडा की कड़वी हवा, विशाल भारद्वाज की पटाखा व किरण राव की लापता लेडीज़ में गांव दिखे। लेकिन, जिस देश में 300 से अधिक हिंदी फिल्में हर साल बनती हों, वहां यह संख्या ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।

- Advertisement -

इससे पूर्व पटना पुस्तक मेला के संयोजक अमित झा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रशांत रंजन को प्रतीक चिह्न, तुलसी पौधा आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान फिल्म ‘पक्षीराज गरुड़’ दिखायी गई। कार्यक्रम का संयोजन मंच संचालन अभिनेता व रंगकर्मी कुमार रविकांत ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वरीय रंगकर्मी नीलेश्वर मिश्र, सुमन कुमार, मिथिलेश सिंह, फिल्म समीक्षक डॉ. कुमार विमलेंदु सिंह, दिव्या गौतम, समाजसेवी सुजीत सुमन समेत जनसंचार के विद्यार्थी एवं सिने प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: cinema unema, film festival, Patna Book Fair
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love2
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
बिहारी समाज

क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…

बिहार में इस समय धान फसल की रोपनी का आखिरी दौर चल…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

पकरीबरावां में स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रशासन का शिकंजा, दो अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

नवादा : जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के पकरीबरावां- प्रखंड मुख्यालय में…

By Swatva
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
लेटेस्ट न्यूज़

इरकॉन कम्पनी का रेलवे में भ्रष्टाचार

नवादा : किउल–गया रेलखंड के वारिसलीगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन सब-प्लेटफॉर्म के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?