नवादा : जिले के सरस्वती मन्दिर परिषद दरावाँ, कौवाकोल में आयोजित “सुशासन दिवस – नीतीश संवाद”। की तैयारी बैठक में उपस्थित होकर कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री के पहुंचते ही जिलाध्यक्ष जदयू राजकिशोर प्रसाद दांगी समेत मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री श्रवण कुमार जी, प्रदेश सचिव श्री सतीश कुशवाहा जी कौआकोल जेडी(यू) प्रखंड अध्यक्ष श्री दिलीप कुमार जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समर्पित साथीगण एवं पार्टी के अनेकों साथी उपस्थित रहे।
मौके पर मंत्री ने अपने संवोधन में कहा कि श्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में स्थापित सुशासन, विकास, सामाजिक न्याय एवं जनकल्याण की विचारधारा और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एकजुट होकर अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
भईया जी की रिपोर्ट