नवादा : नगर के विजय बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव नारायण बीघा गांव निवासी कुमार सूरजभान के रूप में किया गया है। मृतक पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के धेवधा कृषि कालेज में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत थे।
बताया जाता है कि सूर्यभान न्यू एरिया मोहल्ले में रहता था और आज सुबह बाइक से किसी काम से निकला था तभी विजय बाजार सेंट्रल बैंक के पास कोई अज्ञात वाहन बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही राजेश कुमार श्री, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, शिवनारायण बिगहा के अशोक सिंह, मुखिया विपीन सिंह समेत न्यू एरिया के सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंच मृतक के आश्रितों को दु:ख प्रकट करते हुए सांत्वना दी।
भईया जी की रिपोर्ट