By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

भारत की साफ्ट पॉवर का तीर्थकेंद्र बना स्वामी सदाफल देव जी महाराज का स्वर्वेद महामंदिर

Amit Dubey
Last updated: December 7, 2024 5:03 pm
By Amit Dubey 3.4k Views
Share
8 Min Read
स्वर्वेद महामंदिर, साफ्ट पॉवर, तीर्थकेंद्र, सदाफल देव जी, शताब्दी वर्ष, नया भारत
SHARE

भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी के पास स्थित उमराहां गांव में 2024 के अगहनी शुक्ल पंचमी से शुरू विराट आध्यात्मिक समारोह की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। इस आयोजन के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन इसके पीछ की जो कहानी है उसका सम्बंध भारत के खोए हुए आत्मविश्वास के जागरण से जुड़ा है। हजारों वर्षों की दासता के कारण भारत ने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। पिछली शताब्दी में भारत के ऋषियों एवं संतों के आध्यात्मिक संकल्प से भारत का आत्मविश्वास जागृत होने लगा। इसके साथ ही भारत की सौम्य शक्ति भी सक्रिय हुई। कुछ ही वर्षों में भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और राजनीतिक वातावरण भी बदलने लगा। राजनीतिक स्वतंत्रता के सात दशक बाद विकसित व समर्थ भारत की ओर हमारे कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। हम भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रयासरत हैं।

शताब्दी वर्ष : उमराहां में अमृत काल का सदाफल कलश

काशी के बाहरी क्षेत्र के एक गांव उमराहां का यह स्वर्वेद महामंदिर, भारत की सौम्य शक्ति यानी आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बनकर विश्व के सामने खडा है। यह दिव्य और भव्य मंदिर हिमालय स्थित शून्य शिखर की कंदरा में महर्षि सदाफल देव जी महाराज के चिदाकाश में उतरे आध्यात्मिक अनुभवों एवं विशुद्ध ज्ञान-विज्ञान से साक्षत्कार कराने वाला तीर्थ केंद्र है। इस विराट आध्यात्मिक केंद्र में एक साथ 20 हजार लोग ध्यान साधना कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

Contents
भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी के पास स्थित उमराहां गांव में 2024 के अगहनी शुक्ल पंचमी से शुरू विराट आध्यात्मिक समारोह की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। इस आयोजन के बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं लेकिन इसके पीछ की जो कहानी है उसका सम्बंध भारत के खोए हुए आत्मविश्वास के जागरण से जुड़ा है। हजारों वर्षों की दासता के कारण भारत ने अपना आत्मविश्वास खो दिया था। पिछली शताब्दी में भारत के ऋषियों एवं संतों के आध्यात्मिक संकल्प से भारत का आत्मविश्वास जागृत होने लगा। इसके साथ ही भारत की सौम्य शक्ति भी सक्रिय हुई। कुछ ही वर्षों में भारत का सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और राजनीतिक वातावरण भी बदलने लगा। राजनीतिक स्वतंत्रता के सात दशक बाद विकसित व समर्थ भारत की ओर हमारे कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। हम भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए प्रयासरत हैं।शताब्दी वर्ष : उमराहां में अमृत काल का सदाफल कलशसमर्थ भारत से कैसे जुड़ा है काशी का स्वर्वेद महामंदिरदानापुर सैनिक छावनी में जोशीला भाषण और संत समाजईश्वर को जगाने के लिए रची आध्यात्मिक प्रार्थनादेश-विदेश में प्रचार-प्रसार और विहंगम योग संत समाजस्वर्वेद में चारों वेदों के सारतत्व ‘सारशब्द’ की महिमा
- Advertisement -

समर्थ भारत से कैसे जुड़ा है काशी का स्वर्वेद महामंदिर

अब आप प्रश्न कर सकते हैं कि इस मंदिर का सम्बंध समर्थ भारत से कैसे? तो इस प्रश्न का उतर जानने के लिए आपको 1920 की एक ऐतिहासिक घटना के बारे में जानना होगा। बिहार की राजधानी पटना के निकट दानापुर सैनिक छावनी में 20 दिसंबर 1920 को संत श्री विज्ञानानंद जी महाराज का सैनिकों के समक्ष जोशिला भाषण देश में नई राजनीतिक चेतना उभार का शुभारंभ माना जाता है। बाद में विज्ञानानंद जी महाराज ही सदाफल देव के नाम से विख्यात हुए। सदाफल देव जी महाराज की डायरी में यह बात अंकित है कि वे एक गुहा में समाधि अनुष्ठान में लगे थे। लेकिन समाधि अवस्था में उनके हृदय में यह भाव उठ रहा था कि अपना देश गुलाम है और आप यहां मोक्ष के लिए साधना कर रहे हैं। यह भाव इतना संघानित हो गया कि सदाफल देव जी महाराज अपनी गुफा से निकल गए। गंगा किनारे चलते-चलते वे दानापुर सैनिक छावनी पहुंच गए और यहां भारतवंशी सैनिकों के बीच अपनी मातृभूमि, धर्म और संस्कृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए भाषण देना शुरू कर दिया।

दानापुर सैनिक छावनी में जोशीला भाषण और संत समाज

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद भारतीय सैनिकों द्वारा अंगेजों के विरूद्ध उठ खड़ा करने का यह पहला उदाहरण था। अंग्रेजी सरकार ने तत्काल सदाफल देव जी महाराज को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दो वर्षों के कठोर जेल की सजा दी गयी। जेल की सजा भोगने के बाद सदाफल देव जी महाराज फिर तपस्या करने लगे। अध्यात्मज्ञान से सम्पन्न होने के बाद स्वामीजी के मन में यह भाव आया कि राजनीतिक आजादी के बाद सरकार की बागडोर भारतीयों के हाथों में अवश्य आ जायेगी। लेकिन उससे भारत का समार्थ्य जागृत नहीं होगा। उससे भारत पुनः विश्वगुरू नहीं बन सकेगा। इस भावभूमि पर उन्होंने भारत के आध्यात्म यानी चेतन विज्ञान ब्रह्मविद्या का प्रचार सम्पूर्ण विश्व में करने के संकल्प के साथ वर्ष 1924 में संत समाज की स्थापना की। वैदिक मंत्रों से एक लाख आहुति से लक्षाहुति यज्ञ सम्पन्न करने के बाद महर्षि सदाफल देव जी महाराज ने आध्यात्म राज के संकल्प को पूर्ण करने के लिए संत समाज की स्थापना की घोषणा की।

ईश्वर को जगाने के लिए रची आध्यात्मिक प्रार्थना

स्वामीजी ने राजनीतिक आजादी के बाद भारत की मूल प्रकृति, संस्कृति व धर्म के अनुसार समाज और राज्य व्यवस्था के लिए अनुकूल सामाजिक, राजनीतिक और बौद्धिक वातावरण निर्माण को अति आवश्यक माना है। इसके बाद ही अपनी धरती माता को सही अर्थों में विदेशियों की निरंकुश रावणशाही मानसिकता से मुक्त कराया जा सकता है। भारतीय सैनिकों में अपने देश, धर्म और संस्कृति के प्रति भक्ति का भाव भरने के जुर्म में कठोर कारावास की सजा भोगते हुए सदाफल देव जी महाराज ने एक प्रार्थना की रचना की थी। वह रोज उसका पाठ करते थे।

- Advertisement -

वह प्रार्थना है-

शोक का दिन आज मेरा, न्याय भगवन कीजिए।
विश्व का तू न्याय करता, ईश यह वर दीजिए।
स्वाधीन भारत कीजिए, पद दीजिए अब ना टरूं।
रोऊं मैं किससे को सुने, प्रभु शरण किसकी मैं परूं।
परचार में, परभाव में, प्रभु रोक वाणी है यहां।
स्वच्छन्द वाणी धार बिनु, प्रभु अज्ञता दुःख दूर कहां।
नीति नियम विरुद्ध सारे, काम भारत हो रहा।
किस भांति तव आदेश जीवन, को सुनाऊं प्रभु महा
गोबध मद्यप पाप सारे, धर्म भक्ति क्षीण गई।
मलेच्छ नीच समाज बाढ़े, भक्त सज्जन हीन भई।
इन दुर्जनों को शुद्ध कीजे या निकालो या मही।
प्रभु दीन भारत लो शरण में विनय दुख जन की यही

- Advertisement -

देश-विदेश में प्रचार-प्रसार और विहंगम योग संत समाज

स्वामी श्री सदाफल देव जी महाराज के सत्य संकल्प से स्थापित विहंगम योग संत समाज का कार्य अनवरत आगे बढ़ता गया। उनके उत्तराधिकारी आचार्य श्री धर्मचंद्र देव जी महाराज ने प्रसिद्धि परांगमुख वृति के साथ उनके काम को सम्पूर्ण देश में फैलाया। उनके बाद द्वितीय आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज ने देश से बाहर इस ज्ञान का प्रचार-प्रसार किया। आचार्य श्री स्वतंत्र देव जी महाराज के साथ उनके उतराधिकरी श्री विज्ञान देव जी महाराज इस ज्ञान का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

स्वर्वेद में चारों वेदों के सारतत्व ‘सारशब्द’ की महिमा

सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने चारों वेदों के तत्वों को लेकर स्वर्वेद नामक ग्रंथ की रचना की थी। उस ग्रंथ में वर्णित विचार को पूरे विश्व में ले जाने के संकल्प के साथ वाराणसी के पास विशाल स्वर्वेद महामंदिर का निर्माण कराया गया है। इस महामंदिर की दिवारों पर स्वर्वेद के दोहे अंकित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस महामंदिर का दौरा किया है। प्रधानमंत्री ने वहां आयोजित समारोह में सदाफल देव जी महाराज की जेल यात्रा के शताब्दी वर्ष की चर्चा की थी।
औपनिवेशिक शक्तियों के चंगुल से भारत को मुक्त कराने के बाद महर्षि सदाफल देव जी महाराज ने भारत और भारत के लोगों को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कराने के लिए जो अभियान यात्रा शुरू की थी वह आज पूरे प्रवाह में जारी है। अब भारतवंशियों को औपनिवेषिक मानसिकता से मुक्ति दिलाने का वह संकल्प सिद्ध होता दिख रहा है। स्वर्वेद महामंदिर की दिव्यता और भव्यता का दर्शन हम सभी को अवश्य करना चाहिए।

TAGGED: तीर्थकेंद्र, नया भारत, शताब्दी वर्ष, सदाफल देव जी, साफ्ट पॉवर, स्वर्वेद महामंदिर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जी हां! चौंकिए नहीं, प्रखंड परिसर से हो रही शराब तस्करी
बिहारी समाज
मशरूम की खेती का हब बना नवादा, राज्य समेत अन्य राज्यों में की जा रही आपूर्ति
बिहारी समाज
140 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त, धंधेबाज फरार
बिहारी समाज
मुखिया को पदच्युत करने में विभाग के फूल रहे हाथ पांव
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

जी हां! चौंकिए नहीं, प्रखंड परिसर से हो रही शराब तस्करी
बिहारी समाज
मशरूम की खेती का हब बना नवादा, राज्य समेत अन्य राज्यों में की जा रही आपूर्ति
बिहारी समाज
140 लीटर महुआ शराब बरामद, बाइक जब्त, धंधेबाज फरार
बिहारी समाज
मुखिया को पदच्युत करने में विभाग के फूल रहे हाथ पांव
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विधानसभा, नीतीश, पीएम मोदी, भाई वीरेंद्र, बिदके, राजद
देश-विदेश

PM मोदी का नाम सुनते ही बिदके भाई बीरेंद्र तो नीतीश ने अच्छे से सुना दिया

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर…

By Amit Dubey
राज्यपाल, विधानसभा, माइक, खराब, सीएम, नीतीश, भड़के
देश-विदेश

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक खराब, तकनीकी टीम पर भड़के CM नीतीश

बिहार विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही…

By Amit Dubey
एक्ट्रेस, नेहा शर्मा, ED, पूछताछ, कांग्रेस, अजीत शर्मा, बेटी, भागलपुर, चुनाव
देश-विदेश

भागलपुर सीट से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता अजीत शर्मा की एक्ट्रेस बेटी से ED की पूछताछ

ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने…

By Amit Dubey
शिवलिंग, तमिलनाडु, बिहार, मोतिहारी, विराट, रामायण मंदिर, विश्व, सबसे ऊंचा
देश-विदेश

तमिलनाडु से बिहार आ रहा विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग, इस मंदिर में होगा स्थापित

विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग तमिलनाडु के महाबलिपुरम से बिहार के मोतिहारी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?