By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहारी IPS की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत, पहली ज्वाइनिंग पर जा रहे थे

Amit Dubey
Last updated: December 2, 2024 3:51 pm
By Amit Dubey 638 Views
Share
3 Min Read
बिहारी IPS, सड़क हादसा, मौत, कर्नाटक, हासन, पहली ज्वाइनिंग
SHARE

कर्नाटक के हासन में एक युवा IPS अफसर की सड़क हादसे में मौत हो गई। IPS हर्षवर्धन 2023 बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी थे। वे बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल उनका परिवार मध्य प्रदेश में रहता है जहां उनके पिता सिंगरौली में बतौर एसडीएम पदस्थापित हैं। हर्षवर्धन का पैतृक घर बिहार के सहरसा जिले में सोनबरसा राज थानाक्षेत्र के फतेहपुर पडरिया गांव में है। IPS हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग पर कर्नाटक के हासन जिले में ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे। बीती देर रात को जिस पुलिस वाहन से वे जा रहे थे, अचानक हाईस्पीड के दौरान उसका टायर फट गया। वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और IPS की कार एक पेड़ से टकराने के बाद वहां खड़े एक बड़े पेड़ से जा भिड़ी।

Contents
पिता मप्र के सिंगरौली में एसडीएमइंजीनियरिंग के बाद पास की UPSCकर्नाटक सीएम ने जताई संवेदना
- Advertisement -

पिता मप्र के सिंगरौली में एसडीएम

जानकारी के अनुसार्र IPS हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में बतौर ASP के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने हासन जा रहे थे। इस दुर्घटना में युवा IPS हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। IPS हर्षवर्धन ने हाल में मैसूर पुलिस ऐकेडमी से अपना प्रशिक्षण पूरा किया था। दुर्घटना में ड्राइवर भी घायल है। हर्षवर्धन का परिवार बिहार का रहने वाला है लेकिन अभी वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रहते हैं। हर्षवर्धन के पिता सिंगरौली के एसडीएम अभिषेक सिंह हैं।

इंजीनियरिंग के बाद पास की UPSC

IPS हर्षवर्धन ने इंजीनियरिंग करने के बाद अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी पास की थी। उन्हें 2022-23 में कर्नाटक कैडर मिला था। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 153वीं रैंक हासिल की थी। दुर्घटना में एक युवा IPS की मौत हो जाने की खबर मिलते ही हासन के एसपी और एएसपी भागे—भागे अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक डाक्टरों ने हर्षवर्धन को मृत घोषित कर दिया था। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन के बाईं तरफ का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। शायद युवा आईपीएस उसी तरफ बैठे थे जिससे ​टक्कर का सबसे ज्यादा इंपैक्ट उन्हीं को झेलना पड़ा और उनकी मौत हो गई।

कर्नाटक सीएम ने जताई संवेदना

हर्षवर्धन मात्र 26 वर्ष के एक युवा आईपीएस अधिकारी थे। उनके निधन का समाचार मिलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस सिद्धारमैया ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा, “हासन-मैसूर राजमार्ग की किट्टाने सीमा के पास एक भीषण हादसा में प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी हर्ष बर्धन की मृत्यु के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि हादसा तब हुआ जब वह वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आईपीएस कार्यालय में कार्यभार संभालने के लिए जा रहे थे। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हर्ष बर्धन की आत्मा को शांति मिले। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

- Advertisement -
TAGGED: कर्नाटक, पहली ज्वाइनिंग, बिहारी IPS, मौत, सड़क हादसा, हासन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?