By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अवसर

जॉब : बिहार में 2473 पदों पर होगी फार्मासिस्टों की बहाली, भेजी गई अधियाचना

Amit Dubey
Last updated: November 26, 2024 11:39 am
By Amit Dubey 4.1k Views
Share
3 Min Read
जॉब, स्वास्थ्य विभाग, 2473 पद, फार्मासिस्ट, बहाली, अधियाचना
SHARE

बिहार में बहुत जल्द 2473 पदों पर फार्मासिस्टों की बहाली होने वाली है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार फार्मासिस्ट बहाली की प्रक्रिया पूर्ण करने जा रही है। बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2 हजार 473 पद पर बहाली के लिए बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग मानव बल की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।

Contents
तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई अधियाचनाचुनाव से पहले पूर्ण होगी सारी प्रक्रिया
- Advertisement -

तकनीकी सेवा आयोग को भेजी गई अधियाचना

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फार्मासिस्ट दवाओं और उनके इस्तेमाल के विशेषज्ञ होते हैं। वे स्वास्थ्य देखभाल में पेशेवर होते हैं और दवाओं से जुड़े कई काम करते हैं। इन बहालियों से स्वास्थ्य विभाग को और अतिरिक्त ताकत मिलेगी। फार्मासिस्ट दवाओं का भंडारण, संभालना, तैयार करना और वितरण करने का मुख्य कार्य करते हैं। मरीजों को दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल के बारे में सलाह देना, मरीजों को दवाओं की सही खुराक बताना, मरीजों को दवाओं से जुड़े संभावित दुष्प्रभावों और अंतःक्रियाओं के बारे में बताना का भी कार्य करते हैं। वहीं डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ मिलकर मरीज़ों के लिए सबसे अच्छी दवा की सिफ़ारिश करना उनके प्रमुख कार्य होते हैं।

चुनाव से पहले पूर्ण होगी सारी प्रक्रिया

मंत्री ने बताया कि राज्य में फार्मासिस्ट की बहाली आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कर ली जाएगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल में भी सहायता मिलेगी। राज्य में लगातार बहाली प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में भी विभिन्न पदों पर बहाली से युवाओ में उत्साह है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार युवाओं को रोजगार देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अव्वल हैं। हम सभी उनके मार्गदर्शन में बहाली प्रक्रिया को पूर्ण करने की दिशा में उचित प्रयास कर रहे हैं। बिहार की जनता ने भी हमारे कार्यों की प्रशंसा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर की है।

TAGGED: 2473 पद, अधियाचना, जॉब, फार्मासिस्ट, बहाली, स्वास्थ्य विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ठिठुरन, शीतलहर, मौसम, ऑरेंज अलर्ट, पछुआ हवा
बिहारी समाज

मकर संक्रांति तक बिहार में रहेगी ठिठुरन, बर्फीली पछुआ हवा से जीवन अस्त-व्यस्त

बिहार को अभी भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिलने…

By Amit Dubey
शीतलहर, बर्फीली हवा, शीत दिवस, बिहार, कश्मीर, मौसम
बिहारी समाज

और गिरेगा पारा, बिहार में कश्मीर से भी ज्यादा ठंड…बर्फीली हवा से ठिठकी जिंदगी

बिहार में कश्मीर से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के…

By Amit Dubey
नगरशत्रु, पटना, थूक, सड़क, सार्वजनिक स्थल, 500, जुर्माना, टोल नंबर, 155304
देश-विदेश

पटना में सड़क पर थूकने वाले घोषित होंगे ‘नगरशत्रु’, 500 जुर्माना…टोल नंबर 155304 पर दें सूचना

राजधानी पटना में अब गंदगी फैलाने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।…

By Amit Dubey
बुजुर्ग, इलाज, घर पर, ईसीजी, CM, नीतीश, QR कोड, सात निश्चय
देश-विदेश

अब बिहार में बुजुर्गों को घर बैठे इलाज, QR कोड से सीधे CM तक पहुंचाइए अपनी बात

बिहार सरकार ने सात निश्चय पार्ट-3 के तहत अब जरूरतमंद बुजुर्ग नागरिकों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?