बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती परीक्षा में हुई धांधली से जुड़े कुछ प्रश्नों के जवाब बीते दिन आर्थिक अपराध इकाई EOU को भेज दिया है। लेकिन अभी भी EOU आयोग के जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और जांच एजेंसी ने कुछ और सवालों के जवाब BPSSC से से मांगे हैं। ईओयू ने आयोग से कुछ परीक्षा केंद्रों पर 25 से 30 प्रतिशत तक अभ्यर्थियों के उत्तीर्ण होने की शिकायत पर सबसे अच्छे रिजल्ट वाले टॉप-20 परीक्षा केंद्रों की सूची भी मांगी थी। लेकिन ईओयू के इस सवाल का उत्तर अभी नहीं मिला है। बताया जाता है कि जांच के क्रम में EOU ने BPSSC को एक चिट्ठी 3 सितंबर को और दूसरी चिट्ठी 8 सितंबर को लिखी थी। मगर आयोग ने ईओयू को भेजे जवाब में कई प्रश्नों के उत्तर स्पष्ट नहीं दिए हैं। हालांकि BPSSC ने कुछ और जानकारी देने के लिए समय भी मांगा। खबर है कि कल मंगलवार को EOU ने फिर से दो और पत्र आयोग को भेजे हैं जिनमें नई जानकारियां मांगी गईं हैं।

बताया जाता है कि दारोगा बहाली की जांच में ईओयू के कई सवालों का उत्तर नहीं मिला है। आयोग ने कुछ बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, जबकि कुछ सूचना जुटाने के लिए आयोग ने EOU से अतिरिक्त समय मांगा है। जानकारी के अनुसार अब EOU ने BPSSC को दो और पत्र भेजा है जिसमें परीक्षा से जुड़ी नई जानकारियां मांगी हैं। बता दें कि EOU की SIT ने दारोगा परीक्षा में गड़बड़ी पर BPSSC को 3 सितंबर को पत्र भेजा था। फिर 8 सितंबर को भी आयोग से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई। अब तक आयोग ने केवल पहले पत्र का जवाब दिया है। जबकि दूसरे पत्र का जवाब जुटाने के लिए और समय मांगा है। इसबीच अब कुछ और नए सवाल भेजे गए हैं। अपने जवाब में आयोग ने अब तक पूर्णिया और गया के परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों और आयोग की ओर से की गई कार्रवाई का ब्योरा शामिल किया है।
जानकारी के अनुसार आयोग ने ईओयू को संबंधित केंद्रों के CCTV फुटेज जांच एजेंसी को उपलब्ध कराए हैं। लेकिन सबसे अधिक रिजल्ट वाले टॉप-20 सेंटरों की जानकारी अब भी नहीं मिली है। ऐसे में EOU को सबसे अधिक सफल अभ्यर्थी वाले टॉप-20 परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार है। जांच एजेंसी को शिकायत मिली थी कि कुछ केंद्रों पर 25 से 30 प्रतिशत तक अभ्यर्थी सफल हुए हैं। ऐसे केंद्रों की पहचान के साथ वहां सफल अभ्यर्थियों की सूची भी मांगी गई है। इसके अलावा उन केंद्रों का ब्योरा भी मांगा गया है जहां क्रमवार रोल नंबर वाले कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं। बताया जाता है कि ईओयू ऐसे केंद्रों के सेंटर इंचार्ज, वीक्षक, बायोमिट्रीक और जैमर कर्मियों की भी सूची मांगी है। सूत्रों के अनुसार EOU इन जिम्मेदारियों में लगे कर्मियों का बैकग्राउंड खंगालना चाहती है।
