By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

जिस कार में आजकल CM नीतीश कर रहे सफर, उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट फेल

Amit Dubey
Last updated: November 20, 2024 11:34 am
By Amit Dubey 501 Views
Share
4 Min Read
CM नीतीश, कार, प्रदूषण सर्टिफिकेट, फेल
SHARE

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल जिस सरकारी कार में सफर कर रहे हैं, उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट फेल है। मुख्यमंत्री की सरकारी गाड़ी नंबर BR01CL 0077 हाल में उनकी रोहतास जिले की यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार सीएम की कार का प्रदूषण सर्टिफेकट 2 अगस्त 2024 से ही फेल चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद वे इसी कार का धड़ल्ले से अब तक इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि आम जनता का जगह—जगह चेकिंग लगाकर लगातार पॅल्यूशन से लेकर हेलमेट तक के लिए चालान कटना आम बात है।

Contents
सोशल मीडिया पर कार का पॉल्यूशन फेल सर्टिफिकेट शेयरसीएम की रोहतास यात्रा के दौरान सामने आया मामलापरिवहन विभाग पर राजद ने उठाए सवालक्या होगा अगला कदम?
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर कार का पॉल्यूशन फेल सर्टिफिकेट शेयर

इस मामले को लेकर रोहतास में विपक्षी कांग्रेस और राजद नेताओं ने इसपर सरकार से जवाब मांगा है। यही नहीं, सीएम की कार के पॉल्यूशन फेल वाला स्क्रीन शॉट भी विपक्षी नेता सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या परिवहन विभाग मुख्यमंत्री की गाड़ी पर कार्रवाई करेगा? मालूम हो कि मुख्यमंत्री की गाड़ी का पहले भी इसी वर्ष के फरवरी माह में सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करने के लिए चालान काटा गया था। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आज तक उस समय काटे गए 1000 के चालान को भरा नहीं गया है।

सीएम की रोहतास यात्रा के दौरान सामने आया मामला

सीएम नीतीश की गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फेल वाला ताजा मामला तब सामने आया जब मुख्यमंत्री रोहतास जिले के करहगर प्रखंड के कुसही बेतिया गांव में डीएम दिनेश कुमार राय के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने पहुंचे थे। रोहतास आरजेडी के नेता विमल कुमार ने कहा, “यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री की अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन फेल है, जबकि वह आम जनता पर बेवजह जुर्माना लगवाकर अत्याचार करवा रहे हैं। राज्य के कई मंत्रियों की सरकारी गाड़ियों के कागजात भी अधूरे मिलेंगे। यह सुशासन के उनके खोखले दावे की पोल खोलता है।”

परिवहन विभाग पर राजद ने उठाए सवाल

परिवहन विभाग राज्य भर में वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत आम जनता के वाहनों में अगर थोड़ी भी कागजी कमी मिलती है तो तुरंत चालान काटा जा रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री की गाड़ी का पॉल्यूशन फेल होने के बावजूद क्या उनपर जुर्माना लगाया जाएगा? आरजेडी नेता विमल कुमार ने कहा, “यह बिहार का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री की अपनी गाड़ी का पॉल्यूशन फेल है, जबकि वह आम जनता पर बेवजह जुर्माना लगवाकर अत्याचार करवा रहे हैं. राज्य के कई मंत्रियों की सरकारी गाड़ियों के कागजात भी अधूरे मिलेंगे. यह सुशासन के दावे की पोल खोलता है.”

- Advertisement -

क्या होगा अगला कदम?

अब यह देखना महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री की गाड़ी पर परिवहन विभाग कार्रवाई करता है या नहीं। अगर मुख्यमंत्री की गाड़ी पर जुर्माना नहीं लगता है, तो यह राज्य में कानून और नियमों के प्रति सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़ा करेगा। इस घटना ने राज्य में नियमों के पालन और उनके लागू होने के तरीके पर बहस छेड़ दी है। विपक्ष सवाल उठा रहा है कि क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए बनाए गए हैं?

TAGGED: CM नीतीश, कार, प्रदूषण सर्टिफिकेट, फेल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?