By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश ने क्यों छोड़ा बिहार, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी! डिप्टी सीएम विजय चौ. ने खोले पत्ते

Amit Dubey
Last updated: April 23, 2026 4:12 pm
By Amit Dubey 284 Views
Share
5 Min Read
पेट्रोल—डीजल, सम्राट कैबिनेट, मंत्री, गाड़ी
SHARE

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के लिए कल शुक्रवार परीक्षा का दिन होगा। नई-नवेली सम्राट चौधरी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुक्रवार को होना है। इसको लेकर आज गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने एक प्रेस कॉफ्रेंस कर कई सवालों के जवाब दिये और नई जानकारियां दी। विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ने और राज्यसभा जाने का फैसला खुद लिया। वे अपने फैसले पर अडिग रहते हैं। होली के समय उन्होंने यह तय कर लिया कि अब वे दिल्ली की राजनीति में जायेंगे और बिहार की जिम्मेदारी भाजपा और अपने अन्य साथियों को सौंप देंगे। इसके साथ ही विजय चौधरी ने यह भी कहा कि कल 24 को विधानसभा में नई सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। कल इसी के लिए सत्र बुलाया गया है और हम बड़ी मजबूती से इसे हासिल करेंगे। साधारण बहुमत नहीं, मजबूत बहुमत से हम इसे साबित करेंगे।

Contents
नीतीश के बनाए रास्ते पर ही चल रही नई सरकारनीतीश के वादे पूरा करेंगे, कैबिनेट विस्तार जल्दशराबबंदी के मुद्दे पर विजय चौधरी का जवाब
- Advertisement -

नीतीश के बनाए रास्ते पर ही चल रही नई सरकार

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार के सर्वमान्य नेता हैं और यह सरकार उनके आशीर्वाद से चल रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बार कहा है कि हमलोगों के नेता नीतीश कुमार का पूर्ण समर्थन सरकार को प्राप्त रहेगा।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की सोच को ही आगे बढ़ा रहे हैं। आप सब जानते हैं जो रास्ता नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बनाया है, नई सरकार भी उसी रास्ते पर चल रही है। 20 सालों से लोगों का अटूट समर्थन NDA सरकार को मिल रहा है। लेकिन इस बीच हमारे तत्कालीन मुख्यमंत्री ने राज्यसभा जाने का फैसला लिया। यह उनका खुद का फैसला था, जिसे कोई काट नहीं सकता था।

नीतीश के वादे पूरा करेंगे, कैबिनेट विस्तार जल्द

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार नई जरूर है लेकिन रास्ता पुराना ही है। हम बिहार की जनता को भरोसा दिलाना चाहते है कि आपने नीतीश कुमार को समर्थन दिया था। इसलिए जो वादे जनता से उन्होंने किए हैं, वो हम पूरा करेंगे। बिहार की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी यादव के सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ का कर्ज लेने संबंधी दावे पर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता विकास देखती है, ना कि खजाना देखती है। अभी वो स्थिति नहीं आई है, जैसे उनकी सरकार चलती थी। उस समय वित विभाग लाल घेरे में रहता था। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कैबिनेट विस्तार पर भी पत्ते खोले। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही हो जाएगा, घबराने की जरूरत नहीं है।2020 में जब हमारी सीटें कम आई थी, तब भी बीजेपी ने हमें मुख्यमंत्री माना था। यानी एनडीए नीतीश कुमार के साथ खड़ा था। तब बीजेपी 74 थी और हम 43 ही थे। यही एनडीए की ताकत है। अब नीतीश कुमार ने इस बार कहा है कि इतने दिन तक इन्होंने मदद किया था, तो आज हम उनकी मदद क्यों नहीं कर सकते? इसलिए इस बार बीजेपी से मुख्यमंत्री बना। वहीं शराबबंदी पर जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा वो उनका अपना विचार है, वो पार्टी थोड़ी न हैं।

शराबबंदी के मुद्दे पर विजय चौधरी का जवाब

अनंत सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया। गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘अनंत सिंह कोई पार्टी नहीं हैं। शराबबंदी को लेकर उन्होंने जो कुछ भी कहा है, वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। सरकार अपनी नीति पर पूरी तरह कायम है और इसमें किसी प्रकार के बदलाव का कोई विचार नहीं है।’ विजय चौधरी ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा सरकार नीतीश कुमार की नीतियों और उनके द्वारा तय किए गए रास्ते के अनुसार ही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार भी सुशासन के उसी मॉडल को आगे बढ़ा रही है, जिसका शराबबंदी एक बुनियादी स्तंभ है।

TAGGED: कैबिनेट विस्तार, जदयू, डिप्टी सीएम, नीतीश, विजय चौधरी, विश्वास मत, शराबबंदी, सम्राट चौधरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

न तो MLA और न MLC, फिर कैसे 6 माह से मंत्री बने हुए हैं दीपक प्रकाश? SC ने बिहार सरकार से पूछा

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश पिछले…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?