By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

“टाइगर अभी जिंदा है”, नतीजों से एक दिन पहले पटना में लगे Nitish के पोस्टर

Amit Dubey
Last updated: November 13, 2025 12:01 pm
By Amit Dubey 461 Views
Share
3 Min Read
टाइगर, जिंदा, पोस्टर, नीतीश, पटना, जदयू
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना कल यानी शुक्रवार, 14 नवंबर को होने जा रही है। राज्यभर में नतीजों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों में एनडीए को बहुमत मिलती दिखाई दे रही है। जिसके बाद एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इधर पटना में चुनावी नतीजों से पहले जदयू कार्यालय के बाहर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है “टाईगर अभी जिंदा है।” साथ ही पोस्टर में नीतीश कुमार को दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक का संरक्षक बताया गया है।

- Advertisement -

इस संबंध में जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिल्कुल, टाइगर अभी जिंदा है। नीतीश कुमार ने अपनी कार्यशैली से विपक्ष और आलोचकों को करारा जवाब दिया है। राजीव रंजन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान संपन्न हो चुका है और ऐसे में विभिन्न सर्वेक्षण एजेंसियों ने पहले संकेत दिए हैं कि बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने जा रही है। एनडीए गठबंधन में जेडीयू, भाजपा, HAM, RLM और एलजेपी (राम विलास) शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि मतदान में प्रयुक्त सभी EVM और VVPAT को दो-स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। सभी स्ट्रांग रूम के पूरे परिसर में CCTV से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती कल 14 नवंबर को 8 बजे से शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कर परिणाम बताए जाएंगे। उसके बाद ईवीएम खोले जाएंगे। जीत या हार का परिणाम शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 9 बजे के करीब आने लगेगा। 14 नवंबर को सभी 38 जिलों में एकसाथ मतगणना शुरू होगी और शाम तक फाइनल परिणाम आ जाने की संभावना है। हर विधानसभा के लिए यही शिड्यूल है। चुनाव परिणाम को लेकर धड़कनें इसलिए भी बढ़ी हुई हैं कि एग्जिट पोल ने एकतरफा इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार का एलान किया है, जबकि उसके बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने खुलकर कहा कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

TAGGED: जदयू, जिंदा, टाइगर, नीतीश, पटना, पोस्टर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

वोटिंग के बीच सियासी घमासान : ललन सिंह का PK पर हमला, PK का पुलिस पर गंभीर आरोप, RJD का जीत का भरोसा

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के साथ-साथ बयानों का…

By Swatva
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?