By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

तीसरे चरण की वोटिंग के बीच लालू के बयान से चढ़ा सियासी तापमान…कहा- ‘मुसलमानों को मिलना चाहिए पूर्ण आरक्षण’

Swatva
Last updated: May 7, 2024 5:07 pm
By Swatva 658 Views
Share
3 Min Read
SHARE

Patna: लालू प्रसाद यादव के बयान ने फिर से एक बार सियासी तापमान बढ़ा दिया है।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए। लालू के इस बयान को लेकर बिहार की सियासत में नया विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने लालू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि मुसलमानों को किसी भी हाल में स्पेशल आरक्षण नहीं मिलेगा।

Contents
मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण की कर दी मांगमुस्लिमों वोट के तुष्टीकरण कर रहे कोशिशशिवम प्रेरणा की रिपोर्ट
- Advertisement -

राजद सुप्रीमो ने चल दिया बड़ा दांव

राजद सुप्रीमो ने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत कर एक बड़ा दांव चल दिया है। मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए लालू ने कहा कि बीजेपी के लोग जंगलराज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं और ये भी कहा कि बीजेपी के लोग हार के डर से इतने खौफ में हैं कि लोगों को अब भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। ये लोग तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। देश की जनता के जेहन में यह सारी बातें आ चुकी हैं। लालू ने कहा कि देश के मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

मुसलमानों को पूर्ण आरक्षण की कर दी मांग

लालू के इस बयान पर दोनों डिप्टी सीएम ने डबल अटैक किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने आज खुद अपने मुंह से कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन हमलोग इसका विरोध करते हैं। अतिपिछड़ा, दलित, पिछड़े समाज और सवर्ण गरीबों का आरक्षण भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में खत्म नहीं होने देगी। लालू प्रसाद कितनी भी कोशिश कर लें, मुसलमानों को विशेष आरक्षण नहीं मिलेगा।

मुस्लिमों वोट के तुष्टीकरण कर रहे कोशिश

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद मुसलमानों को आरक्षण देने का नहीं बल्कि मुस्लिमों वोट के तुष्टीकरण की बात कह रहे हैं। अगर लालू प्रसाद को उग्रवादी, आतंकवादी और अपराधी से भी वोट मिलेगा तो उसको भी आरक्षण के दायरे में ला देंगे। ये लोग बिहार के दलितों, महादलितों और गरीबों के अधिकार का हनन करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों से बिहार को मुक्त करना जरूरी है।

- Advertisement -

शिवम प्रेरणा की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -
TAGGED: lalu prasad yadav, reservation, samrat chaudhary, vijay kumar sinha
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मंथन

बौद्धिक योद्धा

कश्मीर घाटी में आतंकवादियों के विरूद्ध सैनिक कार्रवाई की सफलता में भ्रामक…

By K.K Ojha
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
हड़ताल, समाप्त, राजस्व, अधिकारी, 52 दिन, CO, अंचलाधिकारी
बिहारी समाज

बिहार में राजस्व अधिकारियों की हड़ताल खत्म, 52 दिन बाद काम पर लौटेंगे CO

बिहार में राजस्व सेवा से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल 52वें दिन खत्म…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?