By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

थावे में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस के सामने आरोपी की चौखट पर शव रखकर जलाया

Amit Dubey
Last updated: October 16, 2026 12:28 pm
By Amit Dubey 1 View
Share
4 Min Read
थावे, छात्रा, मौत, बवाल, आरोपी, चौखट, शव, जलाया
SHARE

गोपालगंज के थावे में एक छात्रा की मौत के बाद जमकर बवाल के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा का शव हत्यारोपी के घर के मुख्य गेट के सामने चिता पर रख उसे जला दिया। लड़की की चिता उसकी हत्या के आरोपी के घर के सामने जलाने के दौरान वहां पुलिस भी पहुंची, लेकिन गांव वालों के आक्रोश के सामने उसकी भी एक न चली। बाद में भारी फोर्स गांव पहुंची। आरोप है कि साबुन लाने के नाम पर छात्रा का मर्डर किया गया। बताया जा रहा कि शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा। घटना के बाद गांव में तनाव है और मौके पर भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।मृतका की पहचान संजना के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत को हत्या से जोड़ते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Contents
आरोपित के घर के सामने शव जलायापुराने मकान के पीछे मिला शव
- Advertisement -

आरोपित के घर के सामने शव जलाया

जानकारी के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद संजना का शव परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर हत्या के आरोपी के घर पहुंच गए और वहां घर के मुख्य गेट के पास सीढ़ियों के नजदीक लकड़ियां रखी गईं और उन पर शव रखकर आग लगा दी गई। शव करीब ढाई घंटे तक जलता रहा तथा इस दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। छात्रा की मौत से नाराज लोगों के इस कदम के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परिजनों के मुताबिक संजना बथान में पशुओं को चारा खिलाने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर की एक बुजुर्ग महिला ने उसे साबुन पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद संजना घर वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की परंतु कोई पता नहीं चला। इसके बाद संजना के चाचा ने थावे थाने में FIR दर्ज कराई।

पुराने मकान के पीछे मिला शव

पुलिस की खोजबीन के दौरान गांव में एक पुराने मकान के पीछे संजना का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तथा पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के मुताबिक, संजना के सिर और गले पर गहरे चोट के निशान थे। इन निशानों के आधार पर परिवार ने हत्या की आशंका जताई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मौत की असली वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी अहम माना जा रहा है। इधर छात्रा का शव आरोपी के घर के सामने जलाए जाने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। हालात को संभालने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।

TAGGED: आरोपी, चौखट, छात्रा, जलाया, थावे, बवाल, मौत, शव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुष्का, जवाब, तेज प्रताप, फालतू टाइम, बेटी, सबकुछ
तेज प्रताप जैसों के लिए फालतू टाइम नहीं, बेटी ही सबकुछ…अनुष्का यादव का ‘लालू पुत्र’ को करारा जवाब
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
जीवंत त्रिवेणी
मंथन विचार
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में
अपराध बिहारी समाज
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती
राजनीति बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुष्का, जवाब, तेज प्रताप, फालतू टाइम, बेटी, सबकुछ
तेज प्रताप जैसों के लिए फालतू टाइम नहीं, बेटी ही सबकुछ…अनुष्का यादव का ‘लालू पुत्र’ को करारा जवाब
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति लेटेस्ट न्यूज़
जीवंत त्रिवेणी
मंथन विचार
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में
अपराध बिहारी समाज
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती
राजनीति बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
अनुष्का, जवाब, तेज प्रताप, फालतू टाइम, बेटी, सबकुछ
देश-विदेश

तेज प्रताप जैसों के लिए फालतू टाइम नहीं, बेटी ही सबकुछ…अनुष्का यादव का ‘लालू पुत्र’ को करारा जवाब

लालू यादव के बड़े 'लाल' तेज प्रताप एक बार फिर सुर्खियों में…

By Amit Dubey
नालंदा, सिपाही, मौत, झूठी, कहानी, मुठभेड़, महिला, दारोगा, हिरासत
अपराध

नालंदा मुठभेड़ में सिपाही के मौत की कहानी झूठी, महिला दारोगा और जवान हिरासत में

नालंदा में बीते दिन उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत की शराब तस्करों…

By Amit Dubey
MLC, नीरज, चुनाव, अनंत, पटना, स्नातक, चुनौती
राजनीति

कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा, नीरज की अनंत सिंह को चुनौती

बिहार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की 8 सीटों पर हो रहे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक ने लिया पूजा पंडालों का जायजा

नवादा : अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी-द्वितीय कामिनी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?