By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

टीचर्स डे पर कटिहार की अनोखी खबर, स्कूल को बना दिया रेलगाड़ी का डिब्बा

Amit Dubey
Last updated: September 5, 2025 12:37 pm
By Amit Dubey 965 Views
Share
4 Min Read
स्कूल, रेलगाड़ी, क्लासरूम, ट्रेन डिब्बा, कटिहार, मिडिल स्कूल, टीचर्स डे
SHARE

आज 5 सितंबर को पूरे देश में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन इस खास मौके पर बिहार के कटिहार से एक अनोखी कहानी सामने सामने आई है। ये कहानी है शिक्षकों के उस सोच की, जिसने ना सिर्फ बच्चों का ध्यान पढ़ाई की तरफ आकर्षित किया, बल्कि पूरे स्कूल को ही एक ऐसा स्वरूप दे दिया जहां बच्चे अब बोर नहीं होते। यही कारण है कि कटिहार के सुधानी मध्य विद्यालय की चर्चा अब पूरे बिहार में ही नहीं, बल्कि समूचे भारतवर्ष में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इस स्कूल के गेटअप—सेटअप की खासी चर्चा है। इलाके के दूसरे स्कूल भी अब इस तरीके को आजमाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इस स्कूल के शिक्षकों की ऐसी अनोखी सोच ने स्कूल के प्रति छात्रों के नजरिए को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।

- Advertisement -

इस नई पहल का असर भी बहुत खास हुआ। कुछ समय पहले तक सुधानी मिडिल स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्रों की संख्या काफी कम थी। तमाम को​शिशों के बाद भी यहां एडमिशन लेने में छात्र और अभिभावक उपेक्षा दिखाते। तब इस स्कूल के शिक्षकों ने इसकी वजह जानने की कोशिश की। पता चला कि छात्र इस मिडिल स्कूल को एक बोरिंग जगह समझने लगे हैं जहां आकर उनका पढ़ने का मन ही नहीं करता। शिक्षकों को जैसे ही इस बात का पता लगा तो उन्होंने ऐसा कुछ करने की कोशिश की जिससे छात्रों को स्कूल तक लाया जा सके और इसमें काम आई स्कूल को ट्रेन का डिब्बे के रंग में रंगने की तरकीब। इसके बाद ही स्कूल को रेल के डिब्बे का स्वरूप दिया गया। जैसे ही यह किया गया, आसपास के गांवों में इसकी चर्चा होने लगी। अभिभावकों और छात्रों की जिज्ञासा और आकर्षण इस स्कूल की तरफ बढ़ा जिससे यहां एडमिशन लेने वाले छात्रों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। शिक्षकों ने स्कूल को यह स्वरूप बस यूं ही एक ट्रायल के तौर पर दिलवाया था। लेकिन छात्रों की संख्या बढ़ी तो, अब इस पहल को एक मॉडल की तरह पहचान मिल गई।

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि कुछ समय पहले तक इस स्कूल में ज्यादातर कक्षाएं खाली ही रहती थी। ऐसे में बच्चों को स्कूल तक लाना एक बड़ी चुनौती की तरह था। फिर स्कूल मैनेजमेंट ने तय किया कि स्कूल में बने क्लास को ट्रेन के डिब्बों की तरह रंग दिया जाए ताकि बच्चों को लगे कि वो स्कूल में नहीं, किसी ट्रेन के डिब्बे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षकों की ये तरकीब काम आई और एकाएक बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ने लगी। अब आलम कुछ यूं है कि स्कूल में सभी बच्चे समय पर आते हैं। हर दिन उत्साह में पढ़ाई करते हैं और छुट्टी कोई नहीं करता। शिक्षकों ने बताया कि जब तक स्कूल में बने क्लासरूम को ट्रेन के डिब्बे के रूप में पेंट नहीं किया गया था, उस वक्त यहां पढ़ने वाले बच्चे अपने अभिभावक से साथ या तो खेत में काम करने चले जाते थे या वो घरेलू कामों में लगे रहते थे। कोई भी स्कूल आने को तैयार नहीं होता था। बच्चे खुद कहते हैं कि अब वे किताबों के बीच नहीं, बल्कि ट्रेन की बोगी में बैठकर पढ़ते हैं। यही वजह है कि छुट्टी के दिन भी उन्हें स्कूल की कमी खलती है।

TAGGED: कटिहार, क्लासरूम, टीचर्स डे, ट्रेन डिब्बा, मिडिल स्कूल, रेलगाड़ी, स्कूल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
बंद, स्कूल, 5वीं तक, भीषण गर्मी, पटना
बिहारी समाज

पटना में 5वीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद, 6-8 कक्षा की टाइमिंग भी बदली

भीषण गर्मी और उसके कारण लगातार बढ़ रही उमस और लू के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?