By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

सुपौल के सब-रजिस्ट्रार के 4 ठिकानों पर EOU की रेड, पटना-छपरा समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी

Amit Dubey
Last updated: May 6, 2026 11:29 am
By Amit Dubey 35 Views
Share
3 Min Read
EOU, रेड, सुपौल, रजिस्ट्रार, 4 ठिकाने, पटना, छपरा
SHARE

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज बुधवार की सुबह EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने सुपौल के सब-रजिस्ट्रार अमरेन्द्र कुमार के 4 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। रजिस्ट्रार पर करीब 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय के ज्ञात स्रोतों से 65% ज्यादा बताई जा रही है। सुपौल के जिला अवर निबंधक यानी सब—रजिस्ट्रार के पटना, छपरा और सुपौल स्थित चार ठिकानों पर यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है और इन सभी जगहों पर कागजातों की जांच चल रही है। ईओयू अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई जारी है और जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार EOU की अलग—अलग टीमों ने सुपौल के सब-रजिस्ट्रार अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ पटना के विशेष निगरानी न्यायालय से मिले तलाशी वारंट के आधार पर 4 ठिकानों पर एकसाथ धावा बोला। जिन ठिकानों पर छापा पड़ा है, उनमें पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट का फ्लैट, सारण के छपरा में उनका पैतृक घर, सुपौल स्थित कार्यालय और किराए का घर शामिल है। जांच एजेंसी के मुताबिक अमरेन्द्र कुमार पर करीब 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। यह उनकी ज्ञात आय से लगभग 65 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। ईओयू को सब—रजिस्ट्रार के खिलाफ विश्वस्त स्रोतों से पुख्ता जानकारी मिली थी जिसके बाद ईओयू ने इन सूचनाओं का पहले सत्यापन कराया। सत्यापन के क्रम में जिला अवर निबंधक अमरेंद्र कुमार के पास कुल 1,10,64,000 रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।

फिलहाल EOU की अलग—अलग टीमें सभी दस्तावेजों और प्रॉपर्टी की जांच कर रही है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके। आर्थिक अपराध ब्यूरो के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है और पूरी जांच के बाद ही पूरी जानकारी शेयर की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। सरकार लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, और यह कार्रवाई उसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

TAGGED: 4 ठिकाने, EOU, छपरा, पटना, रजिस्ट्रार, रेड, सुपौल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पिकअप, टक्कर, ट्रक, छपरा, यूपी, 4 मौत, आर्केस्ट्रा, कलाकार, 6 गंभीर
छपरा में ट्रक-पिकअप टक्कर में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत…6 गंभीर
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
पिकअप, टक्कर, ट्रक, छपरा, यूपी, 4 मौत, आर्केस्ट्रा, कलाकार, 6 गंभीर
छपरा में ट्रक-पिकअप टक्कर में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत…6 गंभीर
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज
मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
पिकअप, टक्कर, ट्रक, छपरा, यूपी, 4 मौत, आर्केस्ट्रा, कलाकार, 6 गंभीर
दुर्घटना

छपरा में ट्रक-पिकअप टक्कर में यूपी के 4 आर्केस्ट्रा कलाकारों की मौत…6 गंभीर

छपरा के भगवान बाजार में आज बुधवार की सुबह—सुबह एक भीषण सड़क हादसा…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI)…

By Swatva
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
बिहारी समाज

BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने…

By Swatva
शिक्षक, ट्रांसफर, रोक, शिक्षा विभाग, नई नीति, निर्माण
बिहारी समाज

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर रोक, नई पारदर्शी नीति के बाद फिर होगी शुरू

बिहार के सरकारी स्कूलों के काम कर रहे उन हजारों शिक्षकों के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?