By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

नीतीश के आवास पर JDU की हाईलेवल मीटिंग, निशांत बन सकते हैं मंत्री!

Amit Dubey
Last updated: May 6, 2026 12:55 pm
By Amit Dubey 154 Views
Share
4 Min Read
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
SHARE

बिहार में कल गुरुवार 7 मई को भाजपा नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार होने वाला है। पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। लेकिन इससे ठीक पहले आज बुधवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर JDU की एक बड़ी और हाईलेवल बैठक हो रही है। इस हाईलेवल बैठक से खबरें निकलकर बाहर आ रही हैं, उनके अनुसार नीतीश के बेटे निशांत कुमार भी कल होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए जा सकते हैं। खबर है कि शुरुआत में इनकार के बावजूद पार्टी नेताओं के दबाव और उनके मनाने के बाद वे इसके लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि इसको लेकर जेडीयू की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि पार्टी के सभी वरीय नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि निशांत को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

- Advertisement -

JDU की इस हाईलेवल मीटिंग के बीच पार्टी के एमएलसी और नीतीश के करीबी नेता संजय गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि निशांत कुमार मंत्री बनें। लेकिन निशांत की इच्छा है कि वे पहले बिहार का दौरा पूरा करें, उसके बाद ही मंत्रिमंडल में शामिल होने पर फैसला लें। संजय गांधी ने साफ कहा कि अंतिम फैसला निशांत कुमार को ही लेना है। बता दें कि संजय गांधी नीतीश कुमार और निशांत के काफी करीबी माने जाते हैं। यह बयान उन्होंने नीतीश के पटना स्थित सात सर्कुलर रोड से बाहर निकलने के बाद दिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि पार्टी के करीब—करीब सभी वरिष्ठ नेताओं का भी यही मानना है कि निशांत के मंत्री बनने से पार्टी एकजुट होकर काम करेगी और इसके जनाधार को भी भरोसा होगा कि नीतीश की मौजूदगी सरकार में पूरी तरह से बनी हुई है।

सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार से पहले आज बुधवार को जेडीयू नेता संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी सुबह—सुबह 7 सर्कुलर रोड पहुंचे जहां उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के नामों के साथ-साथ निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी चर्चा हुई है। जदयू की यह बैठक कैबिनेट विस्तार से पहले काफी अहम मानी जा रही है ओर इसके कारण राज्य में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। पिछले महीने नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद चर्चा थी कि उनके बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं। पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें इसके लिए मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, निशांत का कहना था कि बिना चुनाव जीते वे कोई बड़ा पद नहीं लेना चाहते। लेकिन अब शायद जदयू के वरिय नेताओं के दबाव में वे अपने पुराने फैसले से पलट सकते हैं और मंत्री पद स्वीकार कर सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक एनडीए की नई टीम सम्राट लगभग तैयार है। इस बार मंत्रिमंडल में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है। बीजेपी अपने कोटे से बड़े नेताओं को शामिल कर रही है, वहीं जेडीयू भी अपने भरोसेमंद नेताओं पर दांव लगा रही है। चर्चा है कि बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल और डॉ. प्रमोद कुमार जैसे नेताओं को जगह मिल सकती है। वहीं युवा चेहरों में श्रेयसी सिंह और आनंद मिश्रा जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

- Advertisement -
TAGGED: JDU, आवास, निशांत, नीतीश, बनेंगे मंत्री, मीटिंग, हाईलेवल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

खुद्दारी क्या होती है? मो0 नाफीस से सीखिए
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था सामान्य- जिला पदाधिकारी
बिहारी समाज
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
बिहारी समाज
सहयोग शिविर के लिए हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल का किया गया लोकार्पण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शुभेंदु कैबिनेट, BSF, बांग्लादेश, बॉर्डर, जमीन, बंगाल, आयुष्मान भारत, लागू
देश-विदेश

बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF को जमीन, बंगाल में आयुष्मान योजना लागू… शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट की पहली बैठक

पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार गठन के बाद सीएम शुभेंदु…

By Amit Dubey
पटना, स्मार्ट रोड, नवीन किशोर पथ, अटल पथ, मंदिरी नाला, उत्तर बिहार
बिहारी समाज

अटल पथ के बाद अब पटना में एक और नई स्मार्ट सड़क…नवीन सिन्हा पथ से सीधे उत्तर बिहार जाना आसान

राजधानी पटना के मध्य क्षेत्र में जाम की समस्या से जूझने वाले…

By Amit Dubey
शुभेंदु अधिकारी, PA, हत्याकांड, बंगाल, STF, बक्सर, कुख्यात, विशाल श्रीवास्तव, यूपी-बिहार, 3 शूटर, गिरफ्तार
अपराध

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बंगाल STF ने बक्सर के कुख्यात को दबोचा, यूपी-बिहार से 3 शूटर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या वाले मामले…

By Amit Dubey
पीएम मोदी, छुए पैर, माखनलाल सरकार, शुभेंदु, शपथ, मंच, बुजुर्ग
देश-विदेश

शुभेंदु की शपथ से पहले मंच पर जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने छुए पैर, कौन हैं माखनलाल सरकार?

शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में मंच पर एक वाकये ने बरबस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?