By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर रोक, नई पारदर्शी नीति के बाद फिर होगी शुरू

Amit Dubey
Last updated: May 5, 2026 5:09 pm
By Amit Dubey 49 Views
Share
3 Min Read
शिक्षक, ट्रांसफर, रोक, शिक्षा विभाग, नई नीति, निर्माण
SHARE

बिहार के सरकारी स्कूलों के काम कर रहे उन हजारों शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर है जो लंबे समय से अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर पर तत्काल रोक लगा दी है। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा ट्रांसफर नीति में कई गंभीर खामियां और विसंगतियां सामने आई हैं। जिसके बाद अब विभाग ने एक नई और ज्यादा पारदर्शी नीति बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

Contents
ट्रांसफर के लिए क्यों बन रही नई नीति?मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देशकैबिनेट विस्तार के बाद आएगी नई नीति
- Advertisement -

ट्रांसफर के लिए क्यों बन रही नई नीति?

इस नई ट्रांसफर नीति को बनाने के पीछे मुख्य कारण स्कूलों में विषय-विशेष शिक्षकों के बिगड़ते संतुलन को बताया गया है। विभाग ने इस बात पर संज्ञान लिया है कि कई माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में जहां कुछ खास विषयों के लिए सीमित पद स्वीकृत हैं, वहां शिक्षकों को वास्तविक जरूरत से कहीं ज्यादा संख्या में तैनात किया गया है। उदाहरण के लिए किसी स्कूल में साइंस के लिए सिर्फ दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन उस विषय के लिए स्कूल में चार शिक्षकों की पोस्टिंग है। जबकि उसी स्कूल में अंग्रेजी और गणित जैसे जरूरी विषयों के लिए शिक्षकों की भारी कमी है। इस असंतुलन को दूर करना विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

मंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश

हाल ही में 24 अप्रैल को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई एक अहम समीक्षा बैठक के दौरान डिप्टी सीएम सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मौजूदा व्यवस्था पर अपनी असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि ट्रांसफर और पोस्टिंग की नई व्यवस्था को पूरी तरह से सरल और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि ट्रांसफर नीति का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि सिर्फ शिक्षकों की सुविधा का ध्यान रखना।

कैबिनेट विस्तार के बाद आएगी नई नीति

जानकारी के अनुसार, नई ट्रांसफर नीति का मसौदा अभी तैयार किया जा रहा है। हालांकि, इसे बिहार में होने वाले आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा। विभाग नई नीति को लागू करने से पहले शिक्षक संघों से सुझाव लेने की योजना बना रहा है। इन सुझावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम नियम जारी किए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि भविष्य में विषय-वार असंतुलन जैसी स्थितियां दोबारा न हों।

- Advertisement -
TAGGED: ट्रांसफर, नई नीति, निर्माण, रोक, शिक्षक, शिक्षा विभाग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन
बिहारी समाज
होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र हिरासत में, कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद
अपराध बिहारी समाज
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सायण कुणाल ने किया पूजा-अर्चना, धार्मिक महत्व पर दिया जोर
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन
बिहारी समाज
होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र हिरासत में, कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद
अपराध बिहारी समाज
बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सायण कुणाल ने किया पूजा-अर्चना, धार्मिक महत्व पर दिया जोर
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मई के अंत में बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप, SBI कर्मचारियों की 4 दिनों की हड़ताल और बंदी का संकट

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI)…

By Swatva
BPSC, 1250 पद, भर्ती, 71वीं, परीक्षा, अधिसूचना, आवेदन,2 जून
बिहारी समाज

BPSC का धमाका : 72वीं संयुक्त परीक्षा के लिए 1230 पदों पर वैकेंसी, 7 मई से आवेदन

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने प्रशासनिक सेवा में करियर बनाने…

By Swatva
अपराध

होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र हिरासत में, कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं बरामद

पटना। राजधानी के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के…

By Swatva

पथ दुर्घटना में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड मुख्यालय रजौली पूर्वी पैक्स अध्यक्ष अनिल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?