By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

बिहार के ‘स्नेक मैन’ को सांप ने ही डस लिया, कैसे हो गई दर्दनाक मौत?

Amit Dubey
Last updated: May 3, 2025 11:23 am
By Amit Dubey 3.3k Views
Share
4 Min Read
स्नेक मैन, बिहार, सांपों का मसीहा, सांप ने डंसा, मौत, समस्तीपुर
SHARE

बिहार के समस्तीपुर में दुखद घटना हुई है। जय साहनी नामक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। वह सांपों को बचाने का काम करता था। उसने लगभग दो हजार सांपों को बचाया था। गुनाई बसही पंचायत में कोबरा सांप का रेस्क्यू करने गया था। इस दौरान सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बिहार में जय को सांपों का मसीहा कहा जाता था। घरों से जहरीले से जहरीले सांप को रेस्क्यू करना उनके लिए बाएं हाथ का खेल था। सोशल मीडिया पर सांप से खेलते हुए उसके कई वीडियो वायरल हुए थे। सांपों से ऐसा दोस्ती वाला रिश्ता रखने वाले जय कुमार सहनी की उनके दोस्त नाग के ही जहर से दर्दनाक मौत हो गई।

Contents
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरलगांव में सांप पकड़ने गया था जय साहनीसांपों को बचाने की मुहिम में जुटे थे
- Advertisement -

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल

समस्तीपुर के ताजपुर के हरपुर भिंडी वार्ड संख्या-3 के रहने वाले जय कुमार साहनी पिछले करीब पांच साल से सांपों को रेस्क्यू कर लोगों की जान बचाने की मुहिम में लगे थे। उन्हें पूरे बिहार में ‘सांपों का मसीहा’ कहा जाता था। जय कुमार साहनी अब तक दो हजार से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू कर चुके थे। सांपों को रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ना उनका नित प्रति का काम था। जानवरों से बचपन के समय से ही उन्हें लगाव था जिससे उनके रेस्क्यू में वे हमेशा आगे रहते। सोशल मीडिया के दौर में सांपों का रेस्क्यू करते जय कुमार सहनी के कई वीडियो भी वायरल हुए।

गांव में सांप पकड़ने गया था जय साहनी

जानकारी के अनुसार बीते दिन उन्हें पास के एक गांव से फोन आया। फोन पर बताया गया कि गांव के एक घर मेंजहरीला कोबरा सांप देखा गया है। जय साहनी इतना सुनते ही तुरंत निकल पड़े और उस गांव में मौके पर पहुंचे। वहां उस कोबरा सांप को पकड़ने और उसे रेस्क्यू करने की वह कोशिश करने लगा। इसी दौरान सांप ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। सांप के काटते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों की मदद से उसे पीएचसी लाया गया और फिर वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि जहर पूरे शरीर में फैल चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

सांपों को बचाने की मुहिम में जुटे थे

जय साहनी शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। जय के पिता शिवलगन साहनी ने बताया कि उसने बिना किसी ट्रेनिंग के यह काम सीखा था। वह घंटों सांपों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के काम में लगा रहता था। उसे सांपों पर बहुत भरोसा था। वह उन्हें अपना दोस्त मानता था। कई बार वह सांपों के साथ करतब भी दिखाता था। पहले वह रॉड से सांपों को पकड़ता था। लेकिन, धीरे-धीरे उसका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया कि उसने बिना छड़ी के ही हाथों से सांप पकड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसकी यही गलतफहमी उसकी जान की दुश्मन बन गई।

- Advertisement -
TAGGED: बिहार, मौत, समस्तीपुर, सांप ने डंसा, सांपों का मसीहा, स्नेक मैन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad1
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

20 मई को सभी दवा दुकान बंद करने का आह्वान
बिहारी समाज
अरवल में मकान सूचीकरण का कार्य किया गया प्रारंभ
बिहारी समाज
हार के डर से ममता बनर्जी फोड़ रही हैं ठीकरा : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
लेटेस्ट न्यूज़
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट
देश-विदेश राजनीति राजपाट
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैबिनेट, विस्तार, फाइनल, BJP, 7 नाम, जदयू, 3 नाम, दिल्ली, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार फाइनल! BJP से 7 तो जदयू से 3 नाम आए सामने…आज शाम दिल्ली जा रहे सम्राट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की रूपरेखा…

By Amit Dubey
मंथन

भारत के ‘अता’

बिहार के 43 वें राज्यपाल का नाम लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन…

By Swatva Desk
मुलाकात, नीतीश, सीएम सम्राट, कैबिनेट विस्तार, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव
देश-विदेश

कैबिनेट विस्तार पर नीतीश से मिले सम्राट, विजय चौ. और विजेंद्र के घर गए पूर्व सीएम

बिहार की नई नवेली सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के…

By Amit Dubey
सेल्फी, शादी, दूल्हा, दुल्हन, महिला, रिश्तेदार, पिटाई, बाढ़, पटना
देश-विदेश

दूल्हा-दुल्हन संग सेल्फी लेने पर महिला की जमकर पिटाई, पुलिस के पहरे में पूरी हुईं शादी की रस्में

राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित एक गांव में शादी के दौरान…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?