नवादा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में जिले के बिहार – झारखंड सीमा पर रजौली थाना क्षेत्र के समेकित जाँच चौकी, पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने महिंद्रा XUV 500 से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया।

समेकित जाँच चौकी पर वाहन संख्या JH10 AG/9100 को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांड की कुल 432.360 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ जिसमें ओल्ड हैबिट विस्की 375 एमएल की 600 बोतलें = 225.000 लीटर ,रॉयल चैलेंज विस्की 180 एमएल की 192 बोतलें = 34.560 लीटर, लंदन बेवरेजेज जॉर्ज विलियम विस्की 180 एमएल की 960 बोतलें = 172.800 लीटर बरामद किया।
इस मामले में वाहन में सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मिथुन कुमार कसेरा, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- राम प्रवेश कसेरा, साकिन- धोबी मुहल्ला, रमुआ, थाना- विष्णुगढ़, जिला- हजारीबाग (झारखण्ड) के रूप में हुई है। जाति से ठठेरा बताये जा रहे अभियुक्त का पेशा अवैध शराब का चोरी व्यापार एवं परिवहन है।
जब्त वाहन और शराब को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। निरीक्षक मद्यनिषेध अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की तरफ से एक XUV गाड़ी में भारी मात्रा में शराब लाकर बिहार में खपाने की कोशिश की जा रही है। सूचना के आधार पर राजौली चेकपोस्ट पर सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया, जिसमें यह सफलता मिली। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भईया जी की रिपोर्ट
