नवादा : जिले में घोटाले ही घोटाले हैं। घोटाले की फेहरिस्त लम्बी है। लेकिन जब बैंकों में घोटाले होने लगे तब फिर अपनी खून पसीने की कमाई सुरक्षित रखा कहां जाय। मनरेगा मजदूरों की राशि का बैंकों से मिलीभगत से फर्जी निकासी तो जग जाहिर है।
ऐसा ही एक मामला रजौली पीएनबी बैंक मेटलाइफ के नाम पर फर्जीवाड़ा का आया तो आदतन जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने सूचना के अधिकार के तहत दस्तावेज की मांग कर दी। लेकिन संबंधित बैंक प्रबंधक ने इसे हल्के में लिया तथ सूचना उपलब्ध कराने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
अब उन्होंने द्वितीय अपील वाद दायर कर संबंधित दस्तावेज की मांग पटना अंचल कार्यालय से कर दी है। ऐसे में घोटाले का जिन्न एकबार फिर बाहर आना लगभग तय हो गया है।
भईया जी की रिपोर्ट