By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

RJD में टूट की अटकलें, नीतीश से मिले राजद के RS चुनाव से गायब विधायक फैसल रहमान

Amit Dubey
Last updated: April 2, 2026 2:00 pm
By Amit Dubey 210 Views
Share
5 Min Read
RJD, टूट, अटकलें, नीतीश, मुलाकात, फैसल रहमान, विधायक, राजद, RS चुनाव, गायब
SHARE

एक तरफ जहां RJD नेता तेजस्वी यादव केरल में सीपीएम के नेतृत्व वाले गठबंधन एलडीएफ के पक्ष में प्रचार में व्यस्त हैं, वहीं बिहार में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। तेजस्वी के केरल में चुनाव प्रचार के बीच आज गुरुवार को पटना में आरजेडी के विधायक फैसल रहमान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बिहार में सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। फैसल रहमान RJD के वही विधायक हैं जिन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट नहीं दिया, और वोटिंग से गायब रहकर एक तरह से NDA की चुनाव जीतने में बड़ी मदद की थी।

Contents
तेजस्वी केरल में LDF के चुनाव प्रचार में व्यस्तपोस्ट से दी सीएम से मुलाकात की जानकारीकांग्रेस-राजद विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं
- Advertisement -

तेजस्वी केरल में LDF के चुनाव प्रचार में व्यस्त

प. चंपारण की ढाका सीट से राजद विधायक फैसल रहमान के सीएम नीतीश से इस मुलाकात के बाद राष्ट्रीय जनता दल में अंदरूनी कलह और संभावित टूट की हवा काफी तेज बहनी शुरू हो गई है। फैसल रहमान की नीतीश कुमार से हुई इस मुलाकात को साधारण शिष्टाचार भेंट मानने को विपक्ष तैयार नहीं है। खासकर ऐसे समय में जब बिहार की राजनीति लगातार उठापटक के दौर से गुजर रही है, इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरजेडी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और क्या पार्टी टूट की ओर बढ़ रही है? राज्यसभा चुनाव के बाद फैसल रहमान को विधान परिषद में सभापति बनाए जाने का मुद्दा भी खासी चर्चा मेें है। जबकि राजद की तरफ से अभी तक राज्यसभा चुनाव से गायब रहक बागी हुए अपने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पोस्ट से दी सीएम से मुलाकात की जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की जानकारी राजद के बागी विधायक फैसल रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि ढाका क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर आज बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की। फैसल रहमान ने आगे लिखा—’सीएम से मुलाकात के दौरान क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

कांग्रेस-राजद विधायकों पर कोई कार्रवाई नहीं

गौरतलब है कि कांग्रेस के 3 विधायकों के साथ फैसल रहमान भी वही आरजेडी विधायक हैं जिन्होंने हालिया राज्यसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में वोट नहीं किया था। उनके और कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने के कारण ही महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस घटनाक्रम ने उस समय भी गठबंधन की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा राज्यसभा चुनाव के बाद फैसल रहमान को विधान परिषद में सभापति बनाए जाने का मुद्दा भी खासा चर्चित है। अब उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को और हवा दे दी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात आगामी राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा करती है और इसकी परिणति राजद की टूट के रूप में सामने आये तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।

- Advertisement -

मालूम हो कि अभी 2 दिन पहले ही कांग्रेस के तीन बागी विधायक में से एक ने भी ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की थी। तब कांग्रेस विधायक ने मुलाकात पर सफाई देते हुए कहा था कि क्षेत्र के विकास की योजना को लेकर मंत्री के पास गए थे। राजद की तरह ही कांग्रेस की तरफ से भी अपने बागी विधायकों पर कार्रवाई की बात जरूर कही गई है, लेकिन अभी तक ना तो आरजेडी की तरफ से और न ही कांग्रेस की तरफ से कोई लिखित आवेदन कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को दिया गया है।

TAGGED: RJD, RS चुनाव, अटकलें, गायब, टूट, नीतीश, फैसल रहमान, मुलाकात, राजद, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मंत्री, दीपक प्रकाश, SC नोटिस, कुशवाहा, पुत्र
देश-विदेश

मुझे नोटिस नहीं मिला, पहले भी मंत्री था…अभी भी मंत्री हूं, कुशवाहा के बेटे ने और क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
ATS, रेड, मधुबनी, संदिग्ध आतंकी, दबोचा, ISI, मदरसा, मौलाना
अपराध

मधुबनी में ATS ने संदिग्ध आतंकी को दबोचा, ISI के संपर्क में था मदरसे का मौलाना

मधुबनी के पंडौल में बिहार ATS और मध्य प्रदेश पुलिस की एक…

By Amit Dubey
जमानत, ज्ञान बिंदु, रोशन सर, भाई, मौत, तेज प्रताप, खान सर, हाथ, आरोप
अपराध

ज्ञान बिंदु के रोशन सर को जमानत, भाई प्रिंस की मौत में तेज प्रताप यादव ने खान सर को लपेटा

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?