By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

PM मोदी ने बिहार को दी 48500 करोड़ के विकास योजनाओं की सौगात

Amit Dubey
Last updated: May 30, 2025 12:23 pm
By Amit Dubey 555 Views
Share
5 Min Read
PM मोदी, शपथ, नई सरकार, बिहार, पटना, नीतीश, आवास, मुलाकात
SHARE

पीएम मोदी ने आज शुक्रवार की सुबह रोहतास के बिक्रमगंज में एक जनसभा में कहा कि मैंने पिछली बार अपनी बिहार यात्रा के दौरान देश की जनता से एक वादा किया था। मैंने तब कहा था कि आतंक के आका चाहे जहां भी छिपे हों, उनसे एक—एक हिसाब चुकता करूंगा। अब मैं पुन: उसी बिहार की धरती पर आया हूं, लेकिन इस बार अपने उस वादे को पूरा करके। इसके बाद प्रधान मंत्री ने बिहार वासियों को 48 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देते हुए भोजपुरी भाषा से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने जनता को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। कहा कि आज मुझे इस पवित्र भूमि पर बिहार के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। यहां करीब 50 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। आपके इस प्यार और स्नेह को मैं सिर आंखों पर रखता हूं। इतनी बड़ी तादात में माताओं और बहनों का आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं माता और बहनों को विशेष प्रणाम करता हूं।

Contents
सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को लूटायह नया भारत है, दुनिया इसकी ताकत देख रहीमुख्यमंत्री नीतीश ने कहा- जून तक हर घर नल—जल
- Advertisement -

सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को लूटा

पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, आज वही लोग सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता पाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के पास शौचालय, पक्का घर तक नहीं था। बैंक खाते नहीं थे। दलित और गरीब बेघर थे। उन्हें सिर पर छत तक नहीं थी। बिहार के लोगों की यह दुर्दशा, तकलीफ क्या यही कांग्रेस और राजद का सामाजिक न्याय था? देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमलोग गरीब, दलित, पिछड़ों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। हजारों करोड़ की ऐसी परियोजनाएं बिहार में नए अवसर प्रदान कर रही है। इन प्रोजक्ट से रोजगार बढ़ेंगे। बिहार में रेलवे की हालत भी तेजी से बदल रही है। पीएम ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह काम पहले भी हो सकते थे लेकिन जिन्हें आपने विकास की जिम्मेदारी दी, उन्होंने आपसे जमीन लेकर नौकरी देने का काम किया। उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया। गरीबों की जमीनें लिखवा ली। सामाजिक न्याय का उनका यही तरीका था। गरीबों को लूटकर राजशाही का मौज करना ही उनका तरीका था।

यह नया भारत है, दुनिया इसकी ताकत देख रही

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने बिहार की धरती से वादा किया था कि आतंक के आकाओं के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती पर मैंने कहा था कि उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन को पूरा के पूरा करने के बाद आया हूं। जिन लोगों ने पाकिस्तान में बैठकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, हमारी सेना ने उनलोगों के घर को खंडहर में बदल दिया हैं। जिस पाकिस्तानी सेना की छत्रछाया में आतंकी खुद को सुरक्षित मानते थे। हमारी सेना ने कुछ ही देर में उन्हें घुटनों पर ला दिया। उनके कई ठिकाने तबाह कर दिए। पीएम ने कहा कि यह नया भारत है। यह नए भारत की ताकत है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा- जून तक हर घर नल—जल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिक्रमगंज पधारे हैं, यह बहुत खुशी की है। मैं पीएम मोदी, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और आम लोगों का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। पीएम कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। इन सब की कुल लागत 48500 करोड़ से अधिक है। इन सब योजनाओं से बिहार की जनता को काफी फायदा होगा। इसके मैं पीएम मोदी का धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को भी लोगों के सामने रखा। उन्होंने यह भी कहा कि जून माह तक बिहार में हर घर नल—जल और बिजली योजना को पहुंचा दिया जाएगा।

- Advertisement -
TAGGED: 48500 करोड़, PM मोदी, बिक्रमगंज, बिहार, विकास योजना, सौगात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

न तो MLA और न MLC, फिर कैसे 6 माह से मंत्री बने हुए हैं दीपक प्रकाश? SC ने बिहार सरकार से पूछा

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश पिछले…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?