By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित

Swatva
Last updated: September 30, 2026 10:39 am
By Swatva 1 View
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल – उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में जिला उपभोक्ता परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा बाजार में उपलब्ध खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपभोक्ता हित में कई आवश्यक निर्णय लिए गए तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके तहत खाद्य सामग्री एवं दवा दुकानों की नियमित जांच के निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अरवल को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर एवं फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए बाजार में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच तथा दवा दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए।जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल को निर्देशित किया गया कि जिले में संचालित छात्रावासों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में उपभोक्ताओं के हित एवं अधिकारों से संबंधित व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी एवं आम नागरिक अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग हो सकें।

माप-तौल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं के हित में जहां भी माप-तौल का कार्य किया जाता है, वहां समय-समय पर उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले माप-तौल उपकरणों की जांच पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी, साइबर ठगी, नकली एवं मिलावटी सामान, सोना-चांदी की खरीद में धोखाधड़ी, बिना मानक वाले सामान की बिक्री, बीमा कंपनियों द्वारा भुगतान में विलंब, बिजली बिल में गड़बड़ी तथा अस्पतालों में लापरवाही जैसी उपभोक्ता समस्याओं पर चर्चा की गई।

इन समस्याओं से उपभोक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के अंतर्गत उपलब्ध प्रावधानों एवं अधिकारों के संबंध में व्यापक जन-जागरूकता फैलाने पर बल दिया गया। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद, अरवल के नव चयनित सदस्यों को निर्देश दिया गया कि वे अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन विभागीय दिशा-निर्देशों के आलोक में सुनिश्चित करें। साथ ही उपभोक्ता हितों से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।

- Advertisement -

उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा बाजार में मिलावट, गलत माप-तौल एवं अन्य उपभोक्ता हित विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।

उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी अथवा अनियमितता की स्थिति में सक्षम प्राधिकार के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की अपील की। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिला उपभोक्ता परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल, उप विकास आयुक्त
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का प्रभारी जिला पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था
अपराध बिहारी समाज
उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
बिहारी समाज
बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का प्रभारी जिला पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
होटल, युवती, रेप, दरिंदा, धराया, नेपाल, फरारी
अपराध

होटल में युवती से रेप और मारपीट करने वाला दरिंदा धराया, नेपाल भागने की फिराक में था

बेगूसराय में एक युवती के साथ होटल में हैवानियत करने वाले दरिंदे…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

उप विकास आयुक्त ने गांधी इंटर विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था एवं साफ-सफाई का लिया जायजा

नवादा : उप विकास आयुक्त श्री शम्भू शरण पांडेय ने नगर के…

By Swatva
बिहारी समाज

बिहार विप पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल संचालन को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

नवादा : बिहार विधान परिषद् के पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का प्रभारी जिला पदाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरवल - उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार द्वारा भदासी में प्रस्तावित…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?