बेगूसराय में एक युवती के साथ होटल में हैवानियत करने वाले दरिंदे को पुलिस ने दबोच लिया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिया गया। होटल में युवती से रेप और मारपीट तथा इस सारी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी की पहचान रोहित के रूप में पुलिस ने की थी। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि गिरफ्तारी के बाद रोहित अचानक पुलिस की जीप से कूद गया। इस दौरान उसे गंभीर चोट भी लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। उसके घुटने में जख्म के निशान देखे गए और पैर से रक्तस्राव हो रहा था।रोहित ने चाकू की नोंक पर एक युवती को अगवा किया और फिर होटल ले जाकर दूसरे युवक के हवाले कर दिया था। वहां युवती के साथ रेप किया गया और उसके साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया फिर उसके बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित कुमार को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस को पता चला कि वह नेपाल भागने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि नगर थाना क्षेत्र के ब्लू डायमंड होटल में युवती को चाकू की नोक पर ले जाया गया था। मुख्य आरोपी रोहित कुमार ने युवती को होटल पहुंचाया और वहां मौजूद विक्रम कुमार को सौंप दिया। इसके बाद विक्रम ने युवती के साथ रेप किया। घटना के दौरान युवती के साथ मारपीट भी की गई। इसी दौरान बनाए गए वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित ऐक्शन शुरू किया।
इस कांड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने होटल में रेप और मारपीट करने वाले युवक विक्रम कुमार को पहले गिरफ्तार कर लिया। लेकिन फरान मुख्य आरोपी रोहित कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रोहित कुमार नेपाल भागने की कोशिश में है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस को उसके समस्तीपुर जिले में होने की सूचना मिली जिसके बाद उसे मोहिउद्दीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद रोहित कुमार को वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिस की गाड़ी से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह घायल भी हो गया।
