By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

नगर विकास के 100 दिन, अवैध मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पार्किंग स्थलों पर एक समान रेट चार्ट

Swatva
Last updated: March 24, 2026 4:51 pm
By Swatva 32 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को विभाग के 100 दिन पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई बड़े फैसलों का ऐलान किया और कहा कि राज्य में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार पारदर्शिता और विकास की गति को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नगर निकायों में मनमानी नहीं चलेगी और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

- Advertisement -

डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य और स्वच्छता के दृष्टिकोण से बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि बिहार में अवैध मांस की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। बिना वैध लाइसेंस के कोई भी मीट शॉप संचालित नहीं हो सकेगी। इसके अलावा केवल रजिस्टर्ड होर्डिंग ही लगाए जा सकेंगे, अन्य सभी को अवैध मानकर हटाया जाएगा। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान में तेजी लाई जाएगी।

पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार ने ‘सशक्त स्थायी समिति’ के चयन की प्रक्रिया बदल दी है। अब इसका चयन सीमित न होकर सभी पार्षदों के वोट के माध्यम से होगा। डस्टबिन खरीद में अनियमितता की शिकायतों की जांच शुरू कर दी गई है। पहली बार सभी नगर निकायों का ऑडिट विभाग के चार्टर्ड अकाउंटेंट के बजाय CAG द्वारा कराया जाएगा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब राजस्व प्रणाली को डिजिटल किया जा रहा है। भवनों के नक्शे अब पूरी तरह ऑनलाइन पास होंगे।

वहीँ, उन्होंने कहा कि मानसून से पहले जलजमाव या अतिक्रमण की शिकायत के लिए विभाग एक विशेष व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को स्थायी मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, जो पद पर अधिकारी बदलने के बावजूद नहीं बदलेंगे। राज्य के शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने 11 नए टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया है, जिन्हें ‘प्लांड और ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी क्षेत्र में पटना मेट्रो का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम के बीच सब-वे का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अवैध वसूली रोकने के लिए सभी पार्किंग स्थलों पर ‘एक समान रेट चार्ट’ लागू होगा। अब सिर्फ खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। स्वच्छता और विकास की निगरानी के लिए प्रधान सचिव के नेतृत्व में विशेष कमेटी बनाई जा रही है।

TAGGED: patna khabar, patna live, patna news, पटना, विजय कुमार सिन्हा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
निशांत ने याद दिलाया ‘दंगा-हिंसा’ का दौर, तेजस्वी बोले- अपराध में बिहार नंबर-2
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
चिराग, बड़ी मां, गले लगे, चाचा, पारस, पैर छुए, आशीर्वाद
बड़ी मां’ के गले लग चिराग हुए भावुक, चाचा पारस ने दिया ‘खुश रहो’ आशीर्वाद
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जांच रोकने की याचिका खारिज
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
निशांत ने याद दिलाया ‘दंगा-हिंसा’ का दौर, तेजस्वी बोले- अपराध में बिहार नंबर-2
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
चिराग, बड़ी मां, गले लगे, चाचा, पारस, पैर छुए, आशीर्वाद
बड़ी मां’ के गले लग चिराग हुए भावुक, चाचा पारस ने दिया ‘खुश रहो’ आशीर्वाद
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जांच रोकने की याचिका खारिज
बिहारी समाज राजपाट लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

निशांत ने याद दिलाया ‘दंगा-हिंसा’ का दौर, तेजस्वी बोले- अपराध में बिहार नंबर-2

पटना : बिहार की सियासत में 'बयानयुद्ध' अब अगली पीढ़ी तक पहुँच…

By Swatva
बिहारी समाज

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जांच रोकने की याचिका खारिज

नई दिल्ली/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के…

By Swatva

बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में पहले से घात लगाए बाइक…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान

नवादा : जिले की बेटी सपना कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?