By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जांच रोकने की याचिका खारिज

Swatva
Last updated: March 24, 2026 4:33 pm
By Swatva 239 Views
Share
3 Min Read
IRCTC, मनी लॉन्ड्रिंग, आरोप, तय, लालू, राबड़ी, तेजस्वी
SHARE

नई दिल्ली/पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव को राहत देने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की जांच रद्द करने और सीबीआई की कार्रवाई पर रोक लगाने वाली उनकी याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब सीबीआई को अपनी जांच को और तेज करने का रास्ता साफ हो गया है।

- Advertisement -

बता दें कि, सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि लालू यादव द्वारा प्रस्तुत तर्कों में कोई ऐसी ठोस वजह नहीं मिली, जिसके आधार पर चल रही कानूनी प्रक्रिया को रोका जाए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि केवल असंतोष या शक के आधार पर चल रही जांच को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। वर्तमान साक्ष्यों और परिस्थितियों को देखते हुए जांच को रोकने का कोई कानूनी कारण नजर नहीं आता। इस मामले में फिलहाल हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है।

दरअसल, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। तो उनपर आरोप लगा था कि रेलवे में ग्रुप-डी के पदों पर नियुक्तियों के बदले उम्मीदवारों और उनके परिजनों से पटना और अन्य जगहों पर कीमती जमीनें कौड़ियों के दाम या उपहार के रूप में लिखवाई गईं। सीबीआई पिछले कई वर्षों से इस भ्रष्टाचार की परतें खंगाल रही है, जिसमें लालू यादव के परिवार के अन्य सदस्य भी आरोपी हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी नेताओं ने इसे प्रारंभिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।

पार्टी का कहना है कि लालू यादव निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक द्वेष के कारण फंसाया जा रहा है। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करते हुए कहा कि वे इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत या अन्य कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे। राजनीतिक जानकारों का माने तो हाईकोर्ट का यह रुख लालू यादव के लिए एक बड़ा ‘सेटबैक’ है। भ्रष्टाचार के मामलों में अदालती सख्ती न केवल उनके व्यक्तिगत राजनीतिक करियर बल्कि पार्टी की छवि के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है।

- Advertisement -
TAGGED: दिल्ली हाईकोर्ट, राष्ट्रीय जनता दल, लालू यादव, लैंड फॉर जॉब
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना
बिहारी समाज
लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
पीस फार जस्टिस की बैठक में कार्यसमिति का किया गया गठन
बिहारी समाज
18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना
बिहारी समाज
लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक
बिहारी समाज
पीस फार जस्टिस की बैठक में कार्यसमिति का किया गया गठन
बिहारी समाज
18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

पुलिस का आई-कार्ड दिखाया, ‘मर्डर’ का डर बताया और उतरवा लिया ₹3.5 लाख का सोना

नवादा : नगर थाना क्षेत्र में ठगी का एक ऐसा मामला सामने…

By Swatva
बिहारी समाज

लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिला पदाधिकारी ने की अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष…

By Swatva
बिहारी समाज

पीस फार जस्टिस की बैठक में कार्यसमिति का किया गया गठन

नवादा : पीस फॉर जस्टिस फोरम की जिला कार्यसमिति पुनर्गठन को लेकर…

By Swatva

18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत

नवादा : जिले के कादिरगंज बाजार में सोमवार को 18 वर्षीय युवती…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?