By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

बिहार के 42 विधायकों को पटना HC का नोटिस, प्रेम कुमार…बिजेंद्र यादव…सभी से जवाब तलब

Amit Dubey
Last updated: February 19, 2026 4:26 pm
By Amit Dubey 390 Views
Share
3 Min Read
पटना, HC, 42, विधायक, नोटिस, प्रेम कुमार, बिजेंद्र यादव, जवाब तलब
SHARE

बिहार विधानसभा चुनाव समेत राज्य में समय—समय पर हुए विभिन्न चुनावों में कथित वोट चोरी और हलफनामे में गलत जानकारी देने को लेकर पटना हाईकोर्ट ने बिहार के 42 निर्वाचित विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन विधायकों के खिलाफ हारे हुए विपक्षी उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के दौरान वोट खरीदे गए तथा इन माननीयों द्वारा अपने नामांकन के समय दिए गए हलफनामे में गलत जानकारियां दी गईं। पटना हाईकोर्ट ने इसे लेकर दाखिल विभिन्न चुनाव याचिकायों पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए कुल 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है।

Contents
वोट चोरी और हलफनामे में गलत जानकारीहारने वालों ने दायर की चुनाव याचिकाएं
- Advertisement -

वोट चोरी और हलफनामे में गलत जानकारी

जिन मौजूदा विधायकों को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है उनमें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और मंत्री बिजेंद्र यादव समेत पक्ष और विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इस सभी 42 विधायकों से संबंधित सीटों पर चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव याचिकाएं दायर कर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है। इनमें मुख्य आधार चुनाव प्रक्रिया में इनके द्वारा अनियमितताएं बरतने को बताया गया है। साथ ही चुनावी हलफनामें में आपराधिक पृष्ठभूमि की सही जानकारी नहीं दिया जाना, संपत्ति का सही ब्यौरा नहीं देना व अन्य आवश्यक जानकारियों को छुपा लेने की शिकायत भी याचिका में की गई है। इन याचिकाओं में एनडीए गठबंधन पर मतदाताओं को दस-दस हजार रुपये देकर वोट खरीदने का भी आरोप लगाया गया है।

हारने वालों ने दायर की चुनाव याचिकाएं

जिन प्रमुख नेताओं के नाम याचिका में शामिल हैं, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और विधायक चेतन आनंद समेत अन्य शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि चुनावी हलफनामा सही ढंग से देना बहुत आवश्यक है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है तथा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार द्वारा उसकी पृष्ठभूमि, संपत्ति व अन्य जानकारियां बिल्कुल सही ढंग से दी जानी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि चुनावी हलफनामा में गलत तथ्यों को देना गंभीर मामला है। इसमें जनता चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के बारे में प्राप्त जानकारियों के आधार पर चयन का मन बनाती हैं कि कौन सा उम्म्मीदवार सही है और किसे मत देना है।

TAGGED: 42, HC, जवाब तलब, नोटिस, पटना, प्रेम कुमार, बिजेंद्र यादव, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

1.20 करोड़ के गांजे के साथ मुख्य तस्कर समेत 4 गिरफ्तार, लापरवाही में थानाध्यक्ष और SI निलंबित
अपराध बिहारी समाज
मोबाइल चोरी के विवाद में ससुराल आए युवक को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर
बिहारी समाज अपराध
पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात बदमाश हैदर ढेर, अगवा युवक सकुशल बरामद, दो पुलिसकर्मी घायल
बिहारी समाज
राज्यसभा, चुनाव, पवन सिंह, कुशवाहा, मांझी, BJP
‘पावरस्टार’ से ‘माननीय’ बने पवन सिंह, सम्राट सरकार में मिलेगा मंत्री पद..?
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
राजद, MLC, सुनील सिंह, पोस्टर, नटवरलाल, पटना, बधाई
देश-विदेश

पटना में राजद MLC सुनील सिंह पर पोस्टर से तंज, नटवरलाल को MLC बनने पर बधाई…

RJD के नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह पर आज पटना में एक पोस्टर…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

“आत्मा” द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती जिला कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान में सैकड़ों किसानों ने लिया प्रशिक्षण

पटना/बाढ़ : आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण), पटना एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय,…

By Swatva
कंगन, हीरा, राबड़ी देवी, छोटू छलिया, सियासी बवाल, JDU, EOU, जांच
देश-विदेश

राबड़ी देवी से छोटू छलिया को मिले ‘हीरे’ वाले कंगन पर सियासी बवाल, JDU ने EOU से की जांच की मांग

लालू यादव के जन्मदिन पर लोक गायक छोटू छलिया को राबड़ी देवी…

By Amit Dubey
आग, बिस्कोमान, भवन, पटना
दुर्घटना

पटना में बिस्कोमान भवन की 13वीं मंजिल पर लगी आग, धुएं और लपटों का गुबार उठा

राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास अवस्थित बिस्कोमान भवन में आज…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?