By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंडारक में पुलिस–एसटीएफ मुठभेड़: एक अपराधी घायल, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

Swatva
Last updated: March 17, 2026 5:39 pm
By Swatva 176 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पटना/पंडारक : पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके में फसल लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक अपराधी को घायल कर दिया तथा चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पंडारक थाना को गंगा दियारा क्षेत्र में अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष नवनीत राय ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया। निर्देश मिलने पर पंडारक, मोकामा और बाढ़ थाना की पुलिस के साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई। करीब 5 किलोमीटर पैदल सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई।

घायल अपराधी की पहचान धीरज कुमार सिंह (पंडारक) के रूप में हुई है। उसे पहले बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन राइफल, एक देसी कट्टा, दर्जनों जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में तीन पंडारक थाना क्षेत्र के और एक घोसवरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई। वहीं, एसपी ग्रामीण कुंदन कुमार ने पंडारक थाना पहुंचकर प्रेस वार्ता में इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि फसल लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा किसानों की सुरक्षा के लिए दियारा क्षेत्र में घुड़सवार पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

- Advertisement -

एसपी ने बताया कि घायल अपराधी का आपराधिक इतिहास है, जबकि अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के किसानों में राहत और खुशी का माहौल है, जबकि आपराधिक तत्वों में दहशत व्याप्त है।गौरतलब है कि पंडारक के गंगा दियारा क्षेत्र में लंबे समय से फसल लूट की घटनाएं होती रही हैं, जिनमें कई बार गोलीबारी भी हो चुकी है।

TAGGED: barh crime, बाढ़ barh news, बाढ़ क्राइम, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में अरवल जिला अंतर्गत…

By Swatva
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?