By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

दर्जनों नेताओं की अश्लील CD है मेरे पास, पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा

Amit Dubey
Last updated: April 23, 2026 4:32 pm
By Amit Dubey 51 Views
Share
5 Min Read
पप्पू यादव, दर्जनों नेता, अश्लील CD, सनसनीखेज दावा
SHARE

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के एक बयान पर सियासी बवाल मचने के बाद आज नालंदा में उन्होंने एक और सनसनीखेज दावा किया है। ताजा दावे में पप्पू यादव ने कहा कि उनके पास कई राजनेताओं का ऐसा वीडियो है, जिसे अगर सार्वजनिक कर दिया जाए तो उनकी पोल खुल जाएगी। दरअसल, पप्पू यादव ने आरोप लगाया था कि राजनीति में आने वाली 90 प्रतिशत महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से होकर गुजरना पड़ता है। इसके बाद जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह समेत कई नेताओं ने उनपर पलटवार किया। इसके बाद आज गुरुवार को नालंदा पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने विरोधियों पर फिर हमला करते हुए दावा किया कि उनके पास दर्जनों नेताओं के अश्लील वीडियो हैं। पप्पू यादव ने इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर ये वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी।

Contents
श्रेयसी और अनंत पर बरसे पप्पू यादवअनंत सिंह और श्रेयसी ने क्या कहा?मेरे पास सबकी CD है : पप्पू यादव
- Advertisement -

श्रेयसी और अनंत पर बरसे पप्पू यादव

बलात्कार की एक घटना के बाद आत्महत्या करने वाली एक छात्रा के परिवार को सांत्वना देने के लिए नालंदा पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने अनंत सिंह और श्रेयसी सिंह के बयानों का जवाब दिया। पप्पू यादव ने कहा, ‘जो लोग मुझे मेरी पत्नी और बेटी के बारे में ज्ञान दे रहे हैं, वे खुद ही शिष्टाचार से कोसों दूर हैं। दुनिया अच्छी तरह जानती है कि मेरी पत्नी (रंजीत रंजन) कौन हैं।’ श्रेयसी सिंह का नाम लिए बिना पप्पू यादव ने आगे कहा, ‘जिस व्यक्ति के पिता मेरे साथ सांसद रह चुके हैं, वही आज मुझे ज्ञान देने लगी हैं। मैं बस अपनी बेटियों को राजनीति के इस दलदल से और इन गंदे नेताओं की गिद्ध-दृष्टि से बचाना चाहता हूं।’

अनंत सिंह और श्रेयसी ने क्या कहा?

दरअसल, जदयू विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव को पागल कहते हुए उनकी पत्नी पर टिप्पणी की थी। अनंत सिंह ने कहा था कि जब पप्पू यादव कहते हैं कि 90 फीसदी महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं, तो पहले अपनी पत्नी से पूछें कि वह कैसे राजनीति में आईं? किसके जरिए आगे बढ़ीं? वहीं, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा था कि पप्पू यादव द्वारा इस्तेमाल किया गया अमर्यादित शब्द उनकी घटिया सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘मेरा खून तो गुस्से से खौल रहा है, फिर भी मैं अच्छी तरह जानती हूं कि भाषा की मर्यादा कैसे बनाए रखनी है।’ श्रेयसी सिंह ने बताया कि यह वही पप्पू यादव हैं जिनकी अपनी पत्नी ने राज्यसभा और लोकसभा, दोनों सदनों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनकी अपनी बेटी किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करती, तो क्या पप्पू यादव तब भी इसी तरह की टिप्पणी करते? उन्होंने आगे मांग की कि पप्पू यादव तुरंत किसी सार्वजनिक मंच पर आकर देश की सभी महिलाओं से बिना शर्त माफी मांगें।

मेरे पास सबकी CD है : पप्पू यादव

पप्पू यादव ने दावा किया कि उनके पास ऐसे पुख्ता साक्ष्य हैं जो बिहार और देश के कई बड़े राजनीतिक चेहरों को बेनकाब कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘बिहार के दर्जनों सांसदों और कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की लाइव सीडी है मेरे पास, जिसमें वे महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते दिख रहे हैं। मेरा संघर्ष इन गंदे लोगों के खिलाफ है।’ नालंदा में पीड़ित परिवार से मिलते समय पप्पू यादव काफी भावुक नजर आए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े जब मृतका की मां ने अपनी व्यथा सुनाई। सांसद ने परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी और बच्ची की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा उठाने का वादा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की कि वे अपने समाज की बेटी मानकर इस परिवार को न्याय दिलाएं।

- Advertisement -
TAGGED: अश्लील CD, दर्जनों नेता, पप्पू यादव, सनसनीखेज दावा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, अमन कुमार की उपलब्धि विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है – अशोक कुमार
बिहारी समाज
शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, जमुई में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए दो सरकारी शिक्षक
बिहारी समाज
विजय चौधरी, जदयू, नीतीश, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी, डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी
नीतीश ने क्यों छोड़ा बिहार, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी! डिप्टी सीएम विजय चौ. ने खोले पत्ते
देश-विदेश राजनीति राजपाट
सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, गांव में शोक व आक्रोश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, अमन कुमार की उपलब्धि विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है – अशोक कुमार
बिहारी समाज
शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर, जमुई में जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए दो सरकारी शिक्षक
बिहारी समाज
विजय चौधरी, जदयू, नीतीश, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी, डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी
नीतीश ने क्यों छोड़ा बिहार, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी! डिप्टी सीएम विजय चौ. ने खोले पत्ते
देश-विदेश राजनीति राजपाट
सड़क के अभाव में गर्भवती महिला की मौत, गांव में शोक व आक्रोश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विजय चौधरी, जदयू, नीतीश, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी, डिप्टी सीएम, सम्राट चौधरी
देश-विदेश

नीतीश ने क्यों छोड़ा बिहार, विश्वास मत, कैबिनेट विस्तार, शराबबंदी! डिप्टी सीएम विजय चौ. ने खोले पत्ते

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के लिए कल शुक्रवार परीक्षा का दिन…

By Amit Dubey
11 जिला, हीट वेव, पटना, गया, बक्सर, अलर्ट, अधिक मास, गर्मी, रिकार्ड
देश-विदेश

पटना, गया, बक्सर समेत 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस बार 2 अधिक मास होने से गर्मी तोड़ेगी रिकार्ड

 बिहारमें इस साल अप्रैल माह से ही गर्मी झुलसाने लगी है और…

By Amit Dubey
हत्या, रेप, IRS अधिकारी, बेटी, दिल्ली, नौकर, शक
अपराध

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद हत्या, नौकर पर शक

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक IRS अधिकारी…

By Amit Dubey
नीतीश, JDU, नई टीम, कार्यकारिणी, निशांत, जगह नहीं, संजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष, 24 पदाधिकारी
लेटेस्ट न्यूज़

नीतीश ने बनाई JDU की नई टीम, निशांत को जगह नहीं… संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?