नवादा : भारत विकास परिषद, शाखा नवादा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता एवं एनीमिया निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज बरनवाल ने लगभग 250 छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष श्री मुन्ना प्रसाद जी ने भारत विकास परिषद की सेवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के बीच चना, बादाम, किशमिश एवं गुड़ का वितरण किया गया तथा बताया गया कि इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायता मिलती है। भारत विकास परिषद का यह जन-जागरूकता अभियान समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक संदेश देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
भईया जी की रिपोर्ट