नवादा : सात समंदर पार रूस में नरहट प्रखण्ड के भीम विगहा का लाल देवराज एमबीबीएस डॉक्टर बना । देवराज बचपन से ही काफी कुशाग्र बुद्धि के थे। उनमें बचपन से ही डॉक्टर बनने का जुनून था । इन्होंने नीट परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण की। भारत में यूपी में उनका सलेक्शन होने के बावजूद उन्होंने निर्णय लिया विदेश से जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई पढी। आज वह इस पढ़ाई में सफल होकर एमबीबीएस डिग्री प्राप्त कर डॉक्टर बन गया।
रूस के सुप्रसिद्ध पर्म मेडिकल यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में वहां की स्वास्थ्य मंत्री रोजहनेव एवगेनी वेलेरिवीच ने डा. देवराज को एमबीबीएस डिग्री के साथ सम्मानित किया। देवराज ने बताया कि मैं अपनी मातृभूमि से बहुत प्यार करता हूं। मैं भारत माता का सपूत हूं। उनकी दादी माँ स्व. सुशिला देवी का सपना था कि मेरा पोता डॉक्टर अवश्य बने। मेरे घर में कोई भी बेटा या पोता अभी तक डॉक्टर नहीं हुआ है। उस वक्त देवराज की आयु मात्र 8 साल की थी। उसने इस कम उम्र में ही यह ठान लिया था कि मुझे दादी मां का सपना पूरा करना है जिसे उसने 2026 में पूरा किया।
हालांकि दादी मां अब इस दुनिया में नहीं है परंतु उनका सपना पूरा हुआ। माता डा. शशि कला कुमारी , पिता रविंद्र कुमार पांडेय, हिसुआ विधायक अनिल सिंह, जमुआरा पंचायत की मुखिया निर्मला कुमारी, वरीय नागरिक संघ के राष्ट्रीय प्रतिनिधि ललित किशोर शर्मा, सुरेश चंद्र, नरेश चंद्र, श्रवण कुमार ,शत्रुघ्न पांडेय, राम कृष्ण, जया ,डॉक्टर शेखर आनंद, बुलबुल, काव्या,गणेश कुमार, मौली,मुकुल ,छोटू कुमार , लल्लू कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है।
भईया जी की रिपोर्ट