By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
लेटेस्ट न्यूज़

छठ पर घर लौटने वालों से गुलजार हुआ नवादा रेलवे स्टेशन, स्पेशल ट्रेनों की उठी मांग

Swatva
Last updated: November 13, 2026 5:31 pm
By Swatva 3 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : लोक आस्था का महापर्व छठ की आहट के साथ ही परदेस में रहकर रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों का घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। परिवार के साथ छठ मनाने की चाह में कोई दिल्ली से, तो कोई मुंबई और चेन्नई से लंबी दूरी तय कर नवादा पहुंच रहा है।गुरुवार को नवादा रेलवे स्टेशन पर सुबह से देर शाम तक यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रेनों से उतरते ही लोगों के चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी साफ झलक रही थी। किसी को मां के हाथों बने ठेकुआ और प्रसाद का इंतजार है, तो कोई परिवार के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए उत्साहित है।

- Advertisement -

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और बंगाल सहित देश के विभिन्न शहरों से लोग छठ मनाने अपने घर लौट रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि पर्व के दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गयी है। इसी तरह मुंबई और चेन्नई के लिए भी छठ स्पेशल ट्रेन चलायी जानी चाहिए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। मुंबई से लौटे यात्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि सालभर काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ता है, लेकिन छठ ऐसा पर्व है, जिसमें घर आने की कोशिश जरूर करते हैं। रेलवे को मुंबई के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलानी चाहिए।

दिल्ली से पहुंचे यात्री सुरेश प्रसाद ने कहा कि छठ में घर आने का आनंद ही अलग है। ट्रेन में काफी भीड़ थी, लेकिन परिवार के साथ पर्व मनाने की खुशी सारी परेशानियां भुला देती है। चेन्नई से लौटे यात्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि लंबी दूरी और टिकट की परेशानी के बावजूद छठ पर घर पहुंचना जरूरी लगता है। रेलवे प्रशासन को चेन्नई से बिहार के नवादा के लिए स्पेशल ट्रेन चलानी चाहिए।

मुंबई से लौट रहे यात्री ज्ञान प्रकाश आर्य ने कहा कि छठ हमारी आस्था और परंपरा का पर्व है। पूरे परिवार के साथ घाट पर अर्घ्य देने का इंतजार रहता है। रेलवे को यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे। आरपीएफ के गिरीश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इधर, स्टेशन से लेकर मुख्य बाजार तक ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भूमिका पर चर्चा
लेटेस्ट न्यूज़
आइये, हम सभी संकल्प ले कि प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये -प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध बिहार का संकल्प होगा साकार – जदयू 
बिहारी समाज
छठ घाट पर महिला की सोने की चैन चोरी, एक हिरासत में तो दूसरी फरार 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भूमिका पर चर्चा
लेटेस्ट न्यूज़
आइये, हम सभी संकल्प ले कि प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये -प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध बिहार का संकल्प होगा साकार – जदयू 
बिहारी समाज
छठ घाट पर महिला की सोने की चैन चोरी, एक हिरासत में तो दूसरी फरार 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, पत्रकारिता की जिम्मेदारी और भूमिका पर चर्चा

- वरीय पत्रकारों की फिर हुई उपेक्षा नवादा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

आइये, हम सभी संकल्प ले कि प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाये -प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ

अरवल - लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन एवं मंगलमय अवसर पर…

By Swatva
ट्रेन, इंजन, युवक, सप्तक्रांति, चकिया, मोतिहारी
देश-विदेश

सीट नहीं मिली तो सप्तक्रांति के इंजन पर जा बैठा युवक, 20 मिनट चला ड्रामा

मोतिहारी के चकिया रेलवे स्टेशन पर एक युवक की हरकत से हड़कंप…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, युवक, हत्या, नागालैंड, छठ
अपराध

फोन कर घर से बुलाया और सिर में मारी गोली, नागालैंड से बिहार आए युवक की हत्या

असम से छठ मनाने बिहार आए एक 23 वर्षीय युवक की मुजफ्फरपुर…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?