नवादा : सदर अस्पताल में रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गरीब से लेकर अमीर तक सभी वर्गों के लोगों को यहां स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ मरीजों की संख्या में कुछ कमी जरूर आयी है, लेकिन सुबह से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ जुटने लगती है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में चार सामान्य रजिस्ट्रेशन काउंटर और इमरजेंसी मरीजों के लिए अलग व्यवस्था की गयी है।
सदर अस्पताल में वर्तमान समय में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सामान्य बीमारी, बुखार और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित लोग शामिल हैं। मरीज पहले रजिस्ट्रेशन कराते हैं और इसके बाद संबंधित चिकित्सकों से परामर्श लेते हैं। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद मरीजों की संख्या में कुछ कमी देखी जा रही है, बावजूद अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर सुबह से भीड़ लगी रहती है।
अस्पताल में सामान्य मरीजों के पंजीकरण के लिए चार काउंटर बनाये गये हैं। यहां सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलती है। सामान्य रजिस्ट्रेशन के लिए मरीजों को दो रुपये शुल्क देना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की संख्या को देखते हुए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की है, ताकि पंजीकरण कराने में लोगों को अधिक परेशानी नहीं हो। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाया गया है।
इसके माध्यम से इमरजेंसी मरीजों का पंजीकरण किया जाता है, ताकि उन्हें समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सके। काउंटर पर भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का रजिस्ट्रेशन होता है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत कर्मी तरुण कुमार ने बताया कि सामान्य मरीजों का पंजीकरण सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाता है। वर्तमान में सामान्य रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर 500 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो रहा है। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार काउंटर बनाये गये हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट