नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापामारी अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। शराब – शराबियों पर नकेल कसने के लिए वैसे तत्वों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस क्रम में शराब पीकर हंगामा करने वालों के साथ गैर जमानतीय वारंटी समेत सात को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा संबंधित न्यायालय में भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया की बब्लू प्रसाद पिता भोला प्रसाद, सुबोध प्रसाद पिता लखन यादव दोनों ग्राम फतेहपुर व चन्दन कुमार पिता भोला राजवंशी ग्राम गुरुचक को शराब पीकर हंगामा मचाते गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार गैर जमानतीय वारंटी उपेन्द्र नोनिया पिता भगवान नोनिया ग्राम फतेहपुर, मनिकचन्द्र राम पिता सहदेव राम ग्राम पतांगी, इन्द्रदेव राम पिता प्रभू राम ग्राम पतांगी व उत्तम कुमार पिता सकलदेव सिंह ग्राम फतेहपुर समेत कुल 7 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर फरार वारंटियों व शराब – शराबियों के विरुद्ध गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट
