By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी 

Swatva
Last updated: October 31, 2026 3:19 pm
By Swatva 5 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बघौर गांव से सटे विष्णु नगर के बधार में गूलर के पेड़ से लटका 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान थाली थाना क्षेत्र के लखपत बीघा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार के निर्देश पर एसआई सद्दाम खान, एसआई विश्वनाथ राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को सूचना दी।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल के आसपास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि युवक कई घंटों से अपने घर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण खेत की ओर घास काटने गए थे, जहां उनकी नजर गूलर के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

शव मिलने की जानकारी पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की। जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी चार वर्षीय एक बेटी भी है। उसका ससुराल गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कठवन गांव में है। जिस स्थान पर युवक का शव मिला, वह उसके ससुराल से कुछ ही दूरी पर विष्णु नगर का बधार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि विष्णु नगर के बधार में पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एफएसएल टीम से साक्ष्य संकलित कराए। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

प्रधान शिक्षकों के साथ बीईओ ने की बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
बिहारी समाज
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बिहारी समाज
मादक पदार्थों के सुरक्षित रख रखाव हेतु निर्धारित भंडार कक्ष का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
सरकारी स्कूलों में स्वच्छ शौचालय और मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

प्रधान शिक्षकों के साथ बीईओ ने की बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश
बिहारी समाज
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बिहारी समाज
मादक पदार्थों के सुरक्षित रख रखाव हेतु निर्धारित भंडार कक्ष का किया गया निरीक्षण
बिहारी समाज
सरकारी स्कूलों में स्वच्छ शौचालय और मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

प्रधान शिक्षकों के साथ बीईओ ने की बैठक, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड के आदर्श इंटर विद्यालय, सिरदला के भीम…

By Swatva
बिहारी समाज

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा पुलिस केंद्र, अरवल का निरीक्षण किया…

By Swatva
बिहारी समाज

मादक पदार्थों के सुरक्षित रख रखाव हेतु निर्धारित भंडार कक्ष का किया गया निरीक्षण

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस एवं पुलिस अधीक्षक अरवल किरण…

By Swatva
बिहारी समाज

सरकारी स्कूलों में स्वच्छ शौचालय और मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग

- मौसम कुमारी ने विधायक विमल राजवंशी को सौंपा अभ्यावेदन, किशोर स्वास्थ्य…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?