अरवल – पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा पुलिस केंद्र, अरवल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस केंद्र स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखाओं के पदाधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं निष्पादन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यालयी अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं जवाबदेही बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट
