नवादा : अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर श्री अमित अनुराग की अध्यक्षता में अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ आपूर्ति कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण, लाभुकों के ई-केवाईसी की समीक्षा की गई।

बैठक में नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर पात्र लाभुकों के राशन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। साथ ही, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराने तथा इसकी नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रावधानों, सोलर संयंत्र की क्षमता के अनुसार संभावित लागत तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा उनके माध्यम से ग्रामीण परिवारों एवं आम नागरिकों के बीच योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभुकों का आवेदन करवाना सुनिश्चित करें।
भईया जी की रिपोर्ट

