– जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का पद रिक्त, बावजूद पूर्व के अधीकारी कर रहे कार्य
नवादा : जिला प्रशासन बिहार सरकार के नियम कानून से नहीं, जिला प्रशासन के अपने नियम कानून से चल रहा है। ऐसा हम नहीं बिहार सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग कह रहा है। खुलासा जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल द्वारा सूचना के अधिकार के तहत मांगी सूचना के जबाव में सामान्य प्रशासन विभाग ने किया है।
बताया जाता है कि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर पूर्व में शंभु शरण पाण्डेय कार्यरत थे। उनका तबादला सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नवादा उप विकास आयुक्त के पद कर दिया। उन्होंने विधिवत उप विकास आयुक्त के पद पर अपना योगदान दिया। बावजूद अबतक लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के दोहरी पद पर कार्यरत हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता ने इस बावत सामान्य प्रशासन विभाग से जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी पर कार्यरत पदाधिकारी की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग से मांगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने पद रिक्त होने की सूचना दी लेकिन यह नहीं बताया कि वहां फिलहाल कोई अधिकारी को दोहरा प्रभार में है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा दिया गया निर्णय मान्य होगा? सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आलोक में जिला प्रशासन से प्रश्न पूछा जाना लगा है।
भईया जी की रिपोर्ट
