नवादा : जिले के नरहट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी छात्र-छात्राओं की अपार आईडी शत-प्रतिशत बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एस्कॉर्ट, रीडर और परिवहन भत्ता भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ।
इसके अलावा मध्याह्न भोजन, यू-डायस, ई-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी और विद्यालयों की साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिया। बैठक में एमडीएम प्रभारी चंद्रभूषण, अकाउंटेंट अलका कुमारी सहित प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट
