नवादा : जिले के हसुआ बाजार में बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में पुलिस गश्त की पोल खुल रही है। सुरक्षा भगवान भरोसे है। देर शाम अज्ञात बदमाशों ने बाजार में एकबार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार प्रमोद वर्मा पर अपराधियों ने घर के समीप गोली चलायी। गोली कान के किनारे से होकर निकल गई, जबकि छर्रा लगने से वे घायल हो गए। घटना के बाद बाजार में सनसनी फ़ैल गयी।
आसपास के लोगों के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली का खोखा बरामद किया है। वैसे जख्मी दुकानदार से अन्य सामान छीने जाने की बात भी सामने आ रही है। हसुआ में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल—आम लोग कितने सुरक्षित हैं? पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में लग गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट