नवादा : बिहार सरकार की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का जिला मुख्यालय की हृदयस्थली एप्रजातंत्र चौक पर भव्य स्वागत किया। बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त सह एनसीसी अधिकारी संतू कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों ने मंत्री श्रेयसी सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। कैडेटों ने पंक्तिबद्ध होकर मंत्री को सलामी दी और फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान प्रजातंत्र चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्काउट-गाइड एवं आम नागरिकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
विकास कार्यों को मिलेगी गति – श्रेयसी सिंह
स्वागत के बाद मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि जिले के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर और मजबूती से लागू किया जाएगा। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के अनुशासन और जोश की सराहना करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं।
भईया जी की रिपोर्ट
