नवादा : जिले का एक युवक अपने सीने पर बिहार के जेडीयू नेता मोकामा विधायक अनंत सिंह का टैटू बनवाकर उनसे मिलने पहुंचा। प्रजातंत्र चौक पर जैसे ही युवक की मुलाकात अनंत सिंह से हुई वहां मौजूद लोगों की नजर उसके टैटू पर टिक गई। युवक ने उत्साह के साथ अनंत सिंह को अपना टैटू दिखाया। इस दौरान अनंत सिंह ने भी युवक से बातचीत की और उसके बारे में जानकारी ली।
मुलाकात के बाद युवक का अनंत सिंह के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। युवक का यह अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। और अभी उक्त युवक सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे जिले भर में यूं कहे तो बिहार भर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
भईया जी की रिपोर्ट