By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को ले डीएम ने की समीक्षा बैठक

Swatva
Last updated: October 1, 2026 9:33 am
By Swatva 14 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर दिनांक 28.09.2026 तक कुल 1781 मामलों की प्रविष्टि की गई है, जिनमें से 1767 मामलों को स्वीकृति प्राप्त हुई है। प्रथम किस्त के रूप में 1663 मामलों में भुगतान किया जा चुका है, जबकि 104 मामले आवंटन के अभाव में लंबित हैं। इसी प्रकार, आरोप-पत्र एवं अंतिम प्रतिवेदन के आधार पर 1408 मामलों की प्रविष्टि की गई है, जिनमें 1202 मामलों को स्वीकृति प्राप्त हुई है तथा 1108 मामलों में मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 94 मामले आवंटन के अभाव में लंबित हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में दिनांक 28.09.2026 तक अधिनियम के तहत कुल 202 कांड दर्ज किए गए हैं, जिनमें 199 मामलों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से माह जुलाई में 52 पेंशनधारियों को पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। माह अगस्त 2026 की पेंशन का भुगतान करने हेतु विभाग से आवंटन की मांग की गई है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज हत्या के मामलों में नौकरी हेतु प्रक्रियाधीन मामलों का अतिशीघ्र निष्पादन किया जाए। साथ ही, लंबित भुगतान का आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -

पीड़ितों, आश्रितों एवं साक्षियों को सुनवाई एवं अनुश्रवण हेतु यात्रा भत्ता तथा दैनिक भरण-पोषण भत्ता के भुगतान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिनांक 26.09.2026 तक कुल 85 पीड़ितों के बैंक खातों में राशि का भुगतान किया जा चुका है।

बैठक में विशेष लोक अभियोजक के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि माह अगस्त 2026 तक का प्रतिवेदन उपलब्ध करा दिया गया है। जिला पदाधिकारी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, समयबद्ध सहायता भुगतान तथा पीड़ितों को निर्धारित लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

- Advertisement -

इसके साथ ही, मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की भी समीक्षा की गई। जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सीवरेज वर्करों का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है तथा संबंधित सभी कार्यपालक पदाधिकारी इस विषय में संवेदनशील हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं नगर पंचायत रजौली के कार्यपालक पदाधिकारियों को समय-समय पर चिकित्सीय जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, हिसुआ एवं नगर पंचायत रजौली में सीवर टैंक की सफाई हेतु विशेष वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सीवर सफाई कार्यों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन कराने का निर्देश दिया।

बैठक में समिति के अन्य सदस्यों ने अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा पीड़ितों को समय पर न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), नवादा, जिला अभियोजन पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक, व्यवहार न्यायालय, नवादा, थानाध्यक्ष, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, ग्रामीण महिला विकास समिति, नवादा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
बिहारी समाज
टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

डी-कम्प्रेशन यूनिट की स्थापना हेतु चयनित भूमि का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अरवल -जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा पीएनजी सिटी गैस वितरण परियोजना…

By Swatva

टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र में टोटो और ट्रैक्टर से बैटरी…

By Swatva
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
देश-विदेश

नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के…

By Amit Dubey
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
देश-विदेश

72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम

BPSC की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आज बुधवार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?