-एक विधि विरुद्ध नाबालिग को किया निरुद्ध
नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार फतेहपुर मोड़के पास छापामारी कर 248 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इस क्रम में शराब परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल किया। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि फतेहपुर मोड़ के पास दो बाइक पर लदी शराब के साथ किसी के आने का इंतजार किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही गश्त कर रहे पदाधिकारी को छापामारी का निर्देश दिया गया। निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर संभावीत स्थल की घेराबंदी कर भागने का मौका दिए बगैर बाइक को जब्त कर तलाशी ली गयी। इस क्रम में दोनों बाइक पर लदी 248 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक, शराब समेत दोनों आरोपी को थाना लाया गया। गिरफ्तार की पहचान फतेहपुर गांव के रोहित कुमार पिता बाबूलाल प्रसाद के रूप में किया गया जबकि एक विधि विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध किया गया। इस बावत थाना कांड संख्या 484/26 दर्ज कर आरोपी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट
